..................... Disney+ Hotstar unveils the motion poster of its upcoming Hotstar special 'Dahan' starring Tisca Chopra - Hindi Filmibeat

टिस्का चोपड़ा और सौरभ शुक्ला का शानदार लुक, डिज्नी+ हॉटस्टार स्पेशल 'दहन' का मोशन पोस्टर

By Filmibeat Desk

वेब की दुनिया में इन दिनों रहस्य से जुड़ी कहानी सामने आ रही है। बैक टू बैक कई सीरीज के बाद अब एक और नई सीरीज दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।आगामी हॉटस्टार स्पेशल्स 'दहन' का नवीनतम मोशन पोस्टर वास्तव में दिलचस्प है। िस पोस्टर को देखा ऐसा मालूम होता है कि यह सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है।

सौरभ शुक्ला और टिस्का चोपड़ा का लुक इस पूरी सीरीज को बिना ट्रेलर रिलीज के लिए मस्ट वाच बनाता हुआ जा रहा है। जो कि इस जोनर को पसंद करने वाले फैंस के लिए नयी कहानी लेकर आ रहा है। इससे सभी वाकिफ है कि सौरभ शुक्ला और टिस्का चोपड़ा दोनों की ही गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे माहिर और लोकप्रिय कलाकारों में होती है।

Dahan

सौरभ शुक्ला और टिस्का चोपड़ा पर्दे पर अपनी अदायगी के लिए लोकप्रिय हैं। अपने लाजवाब किरदारों से वह फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में काफी पहले अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। इस बार दहन में भी दोनों अपनी अदायकी से फैंस को चौंकाते हुए जरूर नजर आयेंगे । इस मोशन पोस्ट पर ध्यान दिया जाए तो टिस्का दूर से किसी चीज को गौर से देखती है जबकि सौरभ का ध्यान भी किसी चीज से खिंच जाता है। पृष्ठभूमि में, आप एक गोल घूमती डिस्क को देख सकते हैं जिस पर विभिन्न प्रतीकात्मक उत्कीर्णन हैं। वे क्या चित्रित कर रहे हैं? 'राकन का रहस्य' के आसपास का रहस्य आखीर है क्या? जल्द् इसका इंतजार खत्म होगा। शुक्रवार को इसका ट्रेलर लांच किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X