'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' में नजर आ रही स्वस्तिका मुखर्जी कहती हैं, 'स्क्रिप्ट बाइबल होती है'
माधव मिश्रा अपने सबसे कठिन मामले के साथ वापस आ गया है.. क्योंकि जैसा इनका कहना है.. सीधा या सिंपल इनके सिलेबस में है ही नहीं। प्रशंसकों का पसंदीदा और क्रिटिकली अक्लेम्ड शो 'क्रिमिनल जस्टिस' अपने तीसरे सीजन के साथ स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। डिज्नी + हॉटस्टार का ये शो बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। जबकि रोहन सिप्पी ने इस शो को निर्देशित किया है।
इस शो में पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा की भूमिका में दोबारा नजर आ रहे हैं, जो अपनी बुद्धिमानी और ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। इनके अवाला शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी अहम किरदारों में हैं।

डिज्नी+हॉटस्टार की ये सीरीज लोगों को अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दंग कर रही हैं। ऐसे में स्वस्तिका मुखर्जी ने शो की स्क्रिप्ट के साथ अपने बॉन्ड को शेयर किया है।
उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के लिए स्क्रिप्ट बाइबिल होती है। मैंने इसे बहुत बार पढ़ा और सबटेक्स्ट को समझने के लिए इसका बारीकी से फॉलो किया है। सब कुछ डायलॉग्स में नहीं है, भावनाएं भी बहुत कुछ कहती है, इसलिए स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन्स इतने जरूरी होते हैं। क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच के लिए, मेरे बेटे मुकुल की भूमिका निभाने वाले आदित्य गुप्ता के साथ मेरे कई सेशन्स थे। हमारे पास कोर्ट सीन्स के लिए विस्तृत रीडिंग सेशन्स भी थे, जहां बहुत सारे ड्रामा उजागर हुए और सच्ची भावनाओं को दर्शाया गया। इन सेशन्स ने भावनाओं और एक्शन को बाहर निकालने में मदद की, जो इस तरह की डेलीकेट सीरीज के लिए अहम हैं। "
क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच के लेटेस्ट सीजन में माधव मिश्रा अपने क्लाइंट के बारे में अपने संदेह और अवरोधों को दूर करने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं क्योंकि दांव ऊंचे और जोखिम भरे होते जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











