डिज़्नी+ हॉटस्टार के दहन की लीड टिस्का चोपड़ा का खुलासा, किया सुपरनैचुरल पॉवर को महसूस!

By Filmibeat Desk

डिज्नी+ हॉटस्टार जल्द ही एक सुपरनैचुरल सीरीज के साथ सामने आ रहा है। इस शो का नाम है दहन-राकन का रहस्य। इस शो में टिस्का चोपड़ा एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं। ये सदियों पुराने मिथकों और अंधविश्वास की एक डार्क स्टोरी है। इस सीरीज को विक्रांत पवार ने निर्देशित किया हैं जबकि इसे निसर्ग मेहता, शिवा बाजपेयी और निखिल नायर ने लिखा। इस सीरीज में शिलासपुरा के एक विचित्र, देहाती गांव में असाधारण घटनाएं होती हैं, जिसे 'द लैंड ऑफ द डेड' भी कहा जाता है।

वैसे हम सभी ने अपनी लाइफ में कभी न कभी कुछ सुपरनैचुरल पॉवर्स का अनुभव किया होगा। ऐसे में जब शो की लीड टिस्का चोपड़ा से उनके साथ लाइफ में हुए इस तरह के इंसिडेंट को लेकर सवाल किया गया, तो इसपर उन्होंने बेहद दिलचस्प कहानी का जिक्र किया।उन्होंने कहा, "मैंने निश्चित रूप से कुछ एनर्जीज का अनुभव किया है, कुछ अजीब घटनाएं भी है जिनका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। इनमें से एक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुई एक घटना थी जो बेहद डरावनी थी। देर रात हमारी आंखों के सामने एक भयानक दुर्घटना घटी, हमने देखा कि एक महिला मर गई और जब हम बॉडी को देखने वापस आए, तो कुछ भी नहीं था।"

tisca chopra

यह शो समाज और उसकी मान्यताओं को छूता है और किरदारो को उनके गहरे और भयानक डर का सामना करने की चुनौती देता है। यह तब शुरू होता है जब एक माइनिंग एक्सपीडिशन से गांव के लिए खतरा पैदा हो जाता है, जिसके बारे में अनुभवी लोगों का कहना है कि नुकसान होने पर यह एक बड़े अभिशाप के रूप में सामने आ सकता है।

लेकिन एक आईएएस अधिकारी सदियों पुराने अंधविश्वासों से लड़ने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ती है, जो रहस्यमय हत्याओं और गायब होने के कारण गांव को दबा देता है। राजस्थान के बीहड़ लोकेशन्स में शूट की गई ये कहानी शापित गुफाओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों के साथ सभी को चौंका देती है।तो आईएएस ऑफिसर अवनी राउत से जुड़ने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार में ट्यून करें क्योंकि वह शिलासपुरा की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक मिशन पर निकली है, जो 16 सितंबर से प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X