डिज्नी+ हॉटस्टार ने 3 नए शोज का किया ऐलान- शोटाइम, महाभारत और कॉफी विद करण सीजन 8

डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार ने आज वैश्विक डिज्नी फैन इवेंट D23 एक्सपो में तीन नए इंडियन शोज की घोषणा की। नई लाइनअप में 'शोटाइम' और 'महाभारत' के साथ पसंदीदा टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' शामिल है। महाभारत को लेकर फैंस में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है। मधु मंटेना के प्रोडक्शन का यह शो काफी बड़े स्तर पर तैयार होने वाला है।

यह घोषणा बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और होस्ट करण जौहर (कॉफी विद करण और शोटाइम) के साथ प्लेटफॉर्म के सहयोग को और मजबूत करती है, और निर्माता मधु मंटेना, माइथोवर्सस्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट (महाभारत) के साथ एक नया एसोशिएशन बनाती है।

disney-hotstar-announces-its-new-line-up-showtime-mahabharata-and-koffee-with-karan-season-8

कॉफ़ी विद करण (सीजन 8) करण जौहर, अपूर्व मेहता और अनीशा बेग (धार्मिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन) द्वारा निर्मित है और फिक्शन सीरीज़ शोटाइम करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा (एक धर्मिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन) द्वारा निर्मित है।

आगामी भारतीय लाइनअप पर अपने विचार साझा करते हुए, गौरव बनर्जी (हेड - कंटेंट, डिज़्नी + हॉटस्टार) कहते हैं, "पिछले कई वर्षों में, भारत एक कंटेंट पावरहाउस के रूप में उभरा है, जो भाषा और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करने वाली कहानियों के साथ क्रिएटिविटी को आगे बढ़ा रहा है। हम D23 एक्सपो 2022 जैसे विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित मंच पर अपने आगामी लाइनअप को सामने लाना चाहते हैं। हमारे पास जल्द ही लॉन्च होने वाले शो हैं.. महाभारत, शोटाइम और कॉफ़ी विद करण सीज़न 8।"

करण जौहर ने कहा, "मैं हमारे नए सहयोग के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। मेरे प्रिय शो कॉफ़ी विद करण (सीज़न 8) के एक और रोमांचक सीज़न के अलावा, एक बिल्कुल नई धर्मा प्रोडक्शन सीरीज़, शोटाइम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो भारत के मनोरंजन उद्योग के सबसे बड़े व्यापार रहस्यों से पर्दा उठाएगी। "

वहीं, निर्माता मधु मंटेना ने कहा, "सदियों से भारतीय महाकाव्यों ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों की कल्पना पर जगह बनाया है। इन महाकाव्यों को हमारे राष्ट्र के ताने-बाने में गहराई से बुना गया है। महाभारत - भारत के सबसे पुराने महाकाव्यों में से एक, अपने प्राचीन छंदों में छिपे ज्ञान के कई पाठों और शब्दों के लिए आज भी प्रासंगिक है। ऐसा कहा जाता है कि मानव जाति द्वारा अनुभव किया गया हर ज्ञात भावनात्मक संघर्ष महाभारत में अपने जटिल पात्रों और कहानियों के माध्यम से रूप पाता है। Mythoverse में हम इस महान भारतीय महाकाव्य महाभारत को प्रस्तुत करने के लिए Disney+ Hotstar द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर को पाकर बेहद खुश हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X