काफीर में दीया मिर्जा का रेप सीन, मंजर को जीकर करने लगी उल्टियां

Dia Mirza Rape Scene: अक्सर काफी सारी फिल्मों में या सीरीज में रेप सीन फिल्माया जाता है। ऐसे सीन्स के दौरान कई बार शूटिंग में हसीनों की हालात पूरी तरीके से खराब हो जाती है। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक सीरीज में रेप सीन के दौरान कांप गई थी और उल्टियां करने लग गई थी। दरअसल हम यहां पर बात कर रहे हैं दीया मिर्जा की।
दीया मिर्जा की वेब सीरीज काफीर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने मोहित रहना के साथ में साल 2019 में काफिर नाम की एक वेब सीरीज में काम किया था। हाल ही में इसको जी5 पर फिल्म के तौर पर फिर से रिलीज किया गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह रेप सीन की शूटिंग के दौरान काफी सहम गई थी।
सीन के बाद की उल्टी
दीया मिर्जा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "उस सीन की शूटिंग पूरी होने के बाद में मैं फिजिकल तौर पर पूरी तरीके से कांप गई थी। मुझे अच्छे से याद है कि मुझे उल्टी आ रही थी और तब सेन की शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे उल्टी भी हुई थी।" एक्ट्रेस के हिसाब से यह सिचुएशन इमोशनली और फिजिकली तौर पर काफी चैलेंजिंग थी।
नहीं पड़ा किसी चीज का असर
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी पूरी बॉडी को उस पल की सच्चाई में ले जाता है तो वह उसकी पूरी तरीके से महसूस करता है। अभिनेत्री ने बताया कि हिमाचल की खूबसूरत वीडियो में इसकी शूटिंग हुई थी और सीन इतनी ज्यादा इमोशनल और गहरे थे की खूबसूरत लोकेशन भी उनके प्रभाव को बिल्कुल भी हल्का नहीं कर पाई।
15-18 घंटो की शूटिंग
दीया मिर्जा ने बताया कि वह रोज 15 से 18 घंटे की शूटिंग किया करते थे। काम का बहुत प्रेशर था और दिन लंबे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि तब इस भूमिका को निभाना उनके लिए एक रिवॉर्ड वाला एक्सपीरियंस था और यह उनकी लाइफटाइम अपॉर्चुनिटी थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि ऐसी शानदार और एंटरटेनिंग कहानी बार-बार नहीं कही जाती हैं। इसी वजह से यह उनके लिए जीत वाली स्थिति बन गई थी।
सच्ची कहानी पर आधारित
काफिर ओरिजिनली 8 एपिसोड के टीवी शो के तौर पर रिलीज की गई थी और इसका प्रीमियर 15 जून 2019 में हुआ। दरअसल यह है सीरीज एक सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस कहानी कुछ ऐसी है कि "एक पाकिस्तानी महिला भारत में प्रवेश कर जाती है और एक आतंकवादी के तौर पर गलत तरीके से जेल में डाल दी जाती है। लेकिन सालों बाद एक पत्रकार उसको न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता है और फिर झूठ का एक सिलसिला सामने आ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











