Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ेगी रणवीर सिंह की फिल्म, जानें अपडेट

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म ने थिएटर में 1700 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन करके हर किसी को हैरान कर दिया है। आज भी कई सारी जगह पर यह फिल्म हाउसफुल हो रही है। थिएटर में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद में अब इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी ही रिलीज किया जाने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद में फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं।

Dhurandhar 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। लेकिन हाल ही में धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया और इसमें सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति बदलने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, माधवन और सारा अर्जुन ने काफी बेहतरीन किरदार निभाया है।

धुरंधर 2 अभी तक वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और कुल मिलाकर दोनों ही पार्ट्स ने 3000 करोड़ से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन अब चर्चा तेज हो गई है कि कब इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा और क्या यह इसी तरीके से थिएटर की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

अगर हम धुरंधर के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म ने थिएटर में 1300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद में भी हिट साबित हुई। लेकिन अब बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। कुछ एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज होने के बाद में यह सबसे ज्यादा व्यूज प्राप्त करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

खबरों की माने तो इस फिल्म को 14 मई 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद में अब सोशल मीडिया पर फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। काफी लोग तो ऐसे भी हैं जो पार्टी की तैयारी भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को तमिल, तेलुगू और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। लेकिन अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। आने वाले वक्त में इसका पता भी चल जाएगा।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X