बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने के बाद अब OTT पर धूम मचाएगी 'धुरंधर' जानें कितने करोड़ के बिके फिल्म के राइट्स

Dhurandhar Ott Rights: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म 130 करोड़ के पार निकल गई है। वर्ल्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म जबरदस्त चल रही है। सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की लगभग 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन दिखाया है। फिल्म की सफलता यह दिखाती है कि फैन्स इस फिल्म के लिए दीवाने हो चुके हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे धुरंदर के राइट्स
धुरंदर ने भारत में ही नहीं बल्कि वीकेंड पर ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 3.83 मिलियन डॉलर (लगभग 34.48 करोड़ रुपये) की कमाई की है। माना जा सकता है की फिल्म और भी अच्छी कमाई कर सकती है। वहीं फिल्म के ओटीटी राइट्स की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के राइट्स खरीदे हैं। वो भी हल्की फुल्की कीमत पर नहीं बल्कि पूरे 130 करोड़ रुपये में। धुरंधर के दो पार्ट्स को इतनी कीमत पर खरीदा गया है। हर पार्ट के लिए लगभग 65-65 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
कब रिलीज हो रही है नेटफ्लिक्स पर
धुरंधर के ओटीटी रिलीज की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, लेकिन अभी यह घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।
करियर की हिट फिल्मों में हुई शामिल
रणवीर सिंह वैसे तो कई फिल्में कर चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्म धुरंधर फैन्स को अब तक की बेस्ट फिल्म लग रही है। फैन्स तो अब फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि जब फिल्म के पहले पार्ट ने धूम मचा दी है। तो फिल्म का दूसरा पार्ट ओपिनिंग डे पर ही रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगा। रणवीर की अब तक की शानदार फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 83, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी कई फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications