Dhurandhar 2 OTT Release: 150 करोड़ में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स, जानें कब स्ट्रीम होगी फ़िल्म?
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय थिएटर में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। फिल्म अभी तक 1100 करोड़ की कमाई कर चुकी है। लेकिन दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन इसी बीच 'धुरंधर 2' की ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने की तैयारी भी हो चुकी है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म को कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

'धुरंधर 2' को थिएटर में रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दिनों फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। लेकिन अब इसी बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार में ले लिए हैं। खबरों के अनुसार यह डील 150 करोड़ में तय हुई है। जो बहुत ही बड़ी डील मानी जाती है। लेकिन सबसे जरूरी बात है की फिल्म का पहला पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन अब दूसरे पाठ को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
खबरों की माने तो फिल्म में के और या फिर जून की शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर रिलीज कर दी जाएगी। ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 से 3 महीने के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए मेकर्स डिजिटल रिलीज में थोड़ी सी देरी कर सकते हैं। फिल्म को 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया था।
अगर हम 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि फिल्म ने 33वें दिन 3672 शो में 1.62 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म का 33 दोनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ और नेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ का रहा।


Click it and Unblock the Notifications