..................... Dhurandhar 2 Ott Release Date Platform Condition Ranveer Singh Know When And Where To Watch - Hindi Filmibeat

थिएटर में 1800 करोड़ के बाद अब OTT पर धूम मचाएगी 'धुरंधर 2'! लेकिन देखने से पहले जान लें ये बड़ी शर्त

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कलेक्शन किया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा दी है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 19 मार्च को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली। लेकिन जब से यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है तभी से फैन्स इसका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। तो अब उन फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। दरअसल अब इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। लेकिन यहां पर एक ट्विस्ट है कि फिल्म एक नहीं बल्कि दो प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 OTT Release Date

धुरंधर 2 को रिलीज हुए अभी 50 दिन पूरे हो गए हैं। अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती हुई नजर आ रही है। लंबे वक्त के बाद में यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। रणवीर सिंह की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दुनिया भर में तकरीबन अभी तक 1800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। अब हाल ही में नेटफ्लिक्स ने धुरंधर 2 की ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

दो प्लेटफार्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धुरंधर 2 सिर्फ एक नहीं बल्कि इस बार दो प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। जियो हॉटस्टार के अलावा फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसमें भी एक कंडीशन है। हम सभी को पता है की फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो स्टूडियो के पास है। लेकिन फिल्म की नेटफ्लिक्स पर डिजिटल एंट्री भी पक्की हो चुकी है। लेकिन यहां पर ट्विस्ट यह है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर सिर्फ ओवरसीज ऑडियंस के लिए ही अवेलेबल की जाएगी। भारत में फिल्म के राइट्स सिर्फ जियो हॉटस्टार के पास ही रहेंगे। लेकिन विदेश में धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी।

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी धुरंधर 2?

खबरों की माने तो नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 को 14 मई 2026 को रिलीज किया जाने वाला है। लेकिन भारत में इसकी रिलीज की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं हुई है जो जियो हॉटस्टार पर होगी। खबरों की माने तो नेटफ्लिक्स पर जिस दिन फिल्म रिलीज होगी उसी दिन हॉटस्टार पर भी हो सकती है या फिर उससे एक दिन पहले भी हो सकती है।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X