December OTT धमाका! एक से बढ़कर एक फिल्में देंगी ओटीटी पर दस्तक, एंटरटेनमेंट का लगेगा महा तड़का...

December 2025 Ott Release

December 2025 Ott Release: साल का आखिरी महीना दिसंबर बस आने ही वाला है। दिसंबर आने के साथ ही कई ओटीटी फिल्में और सीरीज भी दस्तक देने वाली हैं। जहां एक तरफ थिएटर में फिल्में दिसंबर में रिलीज होने को तैयार हैं वहीं दूसरी ओर ओटीटी पर भी कई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। बता दें कि जहां थिएटर में इक्कीस और धुरंधर रिलीज होने को तैयार है। वहीं ओटीटी पर भी एक नहीं बल्कि कई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट।

घरवाली-पेड़वाली

घरवाली-पेड़वाली एक सुपरनेचुरल फिल्म है। यह कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। यह पृथ्वी मिश्रा की कहानी है। जिसे जीतू नाम से जाना जाता है। जीतू की जिंदगी में सबकुछ उधल पुथल होता है। उसकी जिंदगी में सब कुछ दो होता है। दो माता पिता दो बॉस और तो और दो पत्नियां। फिल्म में देखा जाएगा कि जहां एक पत्नी सावी घर वाली होती है वहीं दूसरी ओर लतिका पेड़वाली दुल्हन होती है। यह फिल्म जी 5 पर 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

सिंगल पापा

यह एक ड्रामा सीरीज है। जिसमें कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोहली, आयशा रजा और मनोज पाहवा नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में देखा जाएगा कि सबकी उम्र तो बड़ी है, लेकिन सबका दिल बच्चा है। सभी बच्चों जैसी हरकतें करते हैं। कहानी में महा ट्विस्ट तब देखने को मिलता है जब एक इमैच्योर लड़का तालक के बाद एक बच्चा गोद लेने का सोचता है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 12 दिसंबर को रिलीज होगी।

एक दीवाने की दीवानियत

जिस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह फिल्म आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे रही है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत नेटफिलिक्स पर 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 78.86 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।


थामा

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 134.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 दिसंबर को दस्तक देगी।

मिसेज देशपांडे

माधुरी दीक्षित की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज मिसेज देशपांडे जो फ्रेंच शो ला मांटे पर आधारित है। यह एक हाउस वाइफ की जिंदगी पर बनी कहानी है जो एक बड़ा राज छिपाती है। असल में वह एक सीरियल किलर होती है। सीरीज में ट्विस्ट तब आता है जब एक और सीरियल किलर एंट्री लेता है। बता दें कि यह सीरीज 19 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स

यह इंस्पेक्टर जटिल यादव बंसल परिवार के एक जाने माने सदस्य की बेरहमी से की गई हत्या की जांच करता है। यह केस आसान दिखता है, लेकिन होता नहीं है। जैसे- जैसे केस आगे बढ़ता है और पेचीदा होता जाता है। बता दें कि यह फिल्म 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

साली मोहब्बत

राधिका आप्टे की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म वहां से शुरू होती है जहां एक पार्टी में कविता नाम की महिला अपने पति की बेवफाई की कहानी सुनाती है। वहीं इसी पार्टी में स्मिता (राधिका आप्टे) भी आती हैं जो अपने हाउसवाइफ की और अपने जिदंगी, झूठ और मर्डर की कहानी सुनाती हैं। महिला की जिंदगी पूरी तरह से जाल में फंस चुकी होती है। बता दें कि राधिका की इस फिल्म का अभी ओटीटी पर ऐलान नहीं हुआ है कि यह किस दिन आएगी, लेकिन यह फिल्म जी 5 पर स्ट्रीम होगी।

More from Filmibeat

Read more about: ott release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X