Daldal Trailer : जनवरी का महीना होगा दर्शकों के लिए खास, इस दिन रिलीज होगी भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज
Daldal Trailer : क्राइम थ्रिलर सीरीज़ देखने वालों के लिए जनवरी का महीना एक दम खास रहने वाला है। क्योंकि जनवरी के आखिरी हफ्ते रिलीज होने जा रही है भूमि पेडनेकर की नई वेब सीरीज जिसका नाम है 'दलदल'। सीरीज में तो भूमि का एक्शन और दमदार अंदाज नजर आ रहा है जिसे देखकर फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। बता दें कि हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस दो मिनट के ट्रेलर ने इंटरनेट हिला दिया है। इस ट्रेलर में आपको ऐसी अपराध, जालसाजी और झूठ की दुनिया मिलेगी जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित, दंगल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।
एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है और इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है, जिसके दमदार डायलॉग सुरेश त्रिवेनी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज़ में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दलदल के ओटीटी स्ट्रीमिंग की बात करें तो इस सीरीज का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में होगा।
दलदल का ट्रेलर डीसीपी रीटा फरेरा के खौफनाक सफर को दिखाया है। जिसे भूमि पेडनेकर बखूबी निभाती नजर आ रही है। ट्रेलर में एक के बाद एक क्रूर और सोच-समझकर किए गए हत्याकांड सामने आते हैं, जो एक कातिल की घिनौनी सोच को दिखाता है। जैसे-जैसे लाशों की संख्या बढ़ती जाती है, रीटा इस अंधेरी और डरावनी जांच में और गहराई तक फंसा हुआ पाती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या भूमि यानि कि रीटा अपनी इस जंग में जीत हांसिल कर पाएंगी। क्या वह अपराधियों का और कातिल का पता लगाकर उन्हें सजा दिलाने में कामयाब होंगी यह जानने के लिए 30 जनवरी को देखें भूमि की सीरीज 'दलदल'।


Click it and Unblock the Notifications











