..................... Dahaad: सोनाक्षी सिन्हा बनीं सिंघम, दमदार अंदाज से लोगों को कर रही हैं इंप्रेस, अब सीरीज का इंतजार | Dahaad: Sonakshi Sinha in lady Singham avtar impresses fans, a Reema Kagti web series - Hindi Filmibeat

Dahaad: सोनाक्षी सिन्हा बनीं सिंघम, दमदार अंदाज से लोगों को कर रही हैं इंप्रेस, अब सीरीज का इंतजार

dahaad-sonakshi-sinha-in-lady-singham-avtar-impresses-fans-a-reema-kagti-web-series

Sonakshi Sinha in Dahaad: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा 'दहाड़' का बेहद दिलचस्प टीज़र रिलीज़ किया। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर की इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है।

सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसे 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई देख पाएंगे। कोई शक नहीं कि सीरीज का टीजर काफी दमदार है और लोगों की बेसब्री को बढ़ाता है।

क्राइम थ्रिलर सीरीज दहाड़

सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। टीज़र में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा करने वाले मामले की गहराई से पड़ताल की गई है, लेकिन हत्या के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। फिर एक महिला - सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, इस अपराध का सामना करने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है।

रितेश सिधवानी ने की तारीफ

इस सीरीज पर रितेश सिधवानी ने कहा, "दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और ज़ोया ने बड़े धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की, और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।" उन्होंने आगे कहा, "मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाब होगी।"

बर्लिनेल 2023 में सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया

वहीं, सीरीज़ की क्रिएटर, डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर, रीमा कागती ने कहा, "दहाड़ का अनुभव वाकई बेहद आनंददायक रहा है। हम सभी के लिए यह सीरीज़ बेहद खास है, जिसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम ने बड़ी कुशलता से जीवंत किया है। बर्लिनेल 2023 में इस सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमारा हौसला काफी बढ़ गया है और अब हम इसे दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

दहाड़ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Read more about: dahaad sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X