अब जेल के अंदर बंद होगी इस मशहूर क्रिकेटर की बहन, 'लॉक अप 2' के कन्फर्म हुई पहली कंटेस्टेंट

Lock Upp 2 First Contestant Confirmed: 'लॉक अप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। लेकिन इस बार शो में पहले से भी ज्यादा ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने के लिए मिल सकता है। सबसे ख़ास बात ये है कि इस बार कंगना रनौत शो को होस्ट नहीं करने वाली। उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख शो की कमान संभालेंगे। दोनों को ही शो में जेलर के रोल में देखा जाएगा। वो शो में आने वाले 14 को कंटेस्टेंट्स पर कड़ी नज़र रखेंगे।

Shresta Iyer

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी नहीं हुई फाइनल

लेकिन आपको बता दें कि अभी तक लॉकअप के मेकर्स की तरफ से शो के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी का नाम शामिल है। लेकिन इसी बीच शो से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है।

'लॉक अप 2' के लिए फाइनक हुई श्रेष्ठा अय्यर

खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर 'लॉक अप 2' की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि श्रेष्ठा एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। इसी के चलते शो की कास्टिंग टीम को लगा कि वो इस रियलिटी शो के लिए एकदम फिट रहेंगी।

एक सूत्र के हवाले से ये भी पता चला है कि श्रेष्ठा अय्यर को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। वो अब लॉकअप 2 में नज़र आएंगी। साथ ही अपनी मौजूदगी से शो में वो नया कंटेंट भी लेकर आएंगी।

आईपीएल 2025 में ट्रोल हुईं तो श्रेष्ठा अय्यर

पिछले साल आईपीएल 2025 के दौरान भी श्रेष्ठा अय्यर चर्चा में रही थीं। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए एक मुकाबले के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया जाने लगा था। बाद में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था।

श्रेयस अय्यर आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान हैं। अब देखना काफ़ी दिलचस्प होने वाला है कि उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर 'लॉक अप 2' में क्या कमाल दिखाती हैं और दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।

Read more about: lockupp
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X