..................... Citadel - Varun Dhawan seen with Samantha Ruth, video from Citadel Honey Bunny event viral! - Hindi Filmibeat

Citadel - सामंथा रुथ के साथ नजर आए वरुण धवन, सिटाडेल हनी बनी इवेंट से वायरल हुआ वीडियो!

By Filmibeat Desk
citadel varun dhawan samantha ruth prabhu

सिटाडेल: हनी बनी फैन इवेंट मिस कर दिया है? तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि प्राइम वीडियो ने इसे कवर कर लिया है। तो देखिए साल के सबसे शानदार फैन इवेंट की एक झलक!

प्राइम वीडियो ने प्रेस और वरुण धवन और सामंथा के फैंस को एक सीक्रेट 'ऑपरेशन सिटाडेल' इवेंट में इन्वाइट किया था। बता दें कि यह सबसे मजेदार और एंगेज लगने वाला एक्सपीरियंस में से एक था, जिसमें सैकड़ों फैंस शामिल हुए और एक स्पेशल डेट से पर्दा उठाया गया।

इस मौके पर वेन्यू पर मौजूद फैंस ने जब तक अपनी एनर्जी को नहीं दिखाया तब तक प्राइम वीडियो ने इस मच अवेटेड स्पाई सीरीज की ग्लोबल प्रीमियर डेट का खुलासा नहीं किया। प्राइम वीडियो ने एक एक्शन से भरपूर टीज़र भी जारी किया है, जो एक रोमांचकारी रोलरकोस्टर राइड की तरह है, जिसने सभी को शो के बारे में और ज्यादा देखने के लिए बेकरार कर दिया है।

सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, मृणाल ठाकुर, कीर्ति सुरेश, मानुषी छिल्लर, जोया अख्तर और भूमि पेडनेकर जैसे इंडस्ट्री के बड़े नाम और दुनिया भर के फैंस इस लीड जोड़ी के लिए अपना प्यार दिखाने के साथ उनकी तारीफ कर रहे हैं। वे सभी स्पेशल वीडियो फीचर में दिखाए गए रोमांचक एक्शन सीन्स और परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

राज और डीके द्वारा डायरेक्टेड स्पाई सीरीज में वरुण धवन ने बनी और सामंथा ने हनी की भूमिका निभाई है, सिटाडेल: हनी बनी, सिटाडेल की दुनिया से एक इंडियन सीरीज़ है। यह 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर से स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X