Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा स्टारर स्पाई सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार एक्शन अवतार में देसी गर्ल

citadel-trailer-priyanka-chopra-richard-madden-in-russo-brothers-action-packed-series

Citadel Trailer: प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली एपिक स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल के हाई-ऑक्टेन ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है। इस अभूतपूर्व ग्लोबल सीरीज़ के पहले सीज़न में छह-एपिसोड हैं, जिनमें से दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा, और एक एपिसोड 26 मई से साप्ताहिक रूप से प्रसारित होगा।

रुसो ब्रदर्स के AGBO और शो रनर डेविड वेइल द्वारा निर्मित इस सीरीज में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविले के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास शामिल हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। इस सीरीज का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगा।

कैसी होगी सीरीज की कहानी

आठ साल पहले सिटाडेल पूरी तरह तबाह हो चुका था। यह स्वतंत्र रूप से अपना काम करने वाली ग्लोबल स्पाई एजेंसी थी, जिसे लोगों की हिफाजत और सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी - लेकिन उसे मन्टिकोर के गुर्गों ने नष्ट कर दिया था, जो परछाई बनकर दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला एक शक्तिशाली सिंडिकेट है। सिटाडेल की तबाही के समय इसके सबसे बड़े एजेंट, यानी मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनास) किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे थे और इससे जुड़ी यादों को भूल चुके थे। इसके बाद से ही वे दुनिया की नजरों से ओझल हो गए हैं, और अपने अतीत को भूलकर एक नई पहचान के साथ जिंदगी जी रहे हैं।

लेकिन एक रात सब कुछ बदल जाता है, जब मेसन के साथ सिटाडेल में पहले काम कर चुकी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) उसे ढूंढ निकालती है, जिसे मन्टिकोर को दुनिया पर काबू करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। मेसन अपनी पूर्व सहयोगी नादिया को ढूंढता है। फिर दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं और मन्टिकोर को रोकने की कोशिश में दुनिया भर में घूमते हैं।

इस सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन ने मेसन केन, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नादिया सिंह, स्टेनली टुकी ने बर्नार्ड ऑरलिक, लेस्ली मैनविल ने डाहलिया आर्चर, ओसि इखिले ने कार्टर स्पेंस, एशले कमिंग्स ने एब्बी कॉनरॉय, रोलैंड मोलर ने एंडर्स सिल्जे और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने कॉनरॉय की भूमिका निभाई है।

Read more about: priyanka chopra citadel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X