Citadel: Honey Bunny New Trailer- वरुण-सामंथा के तेज-तर्रार एक्शन को देख घूम जाएगा दिमाग, नया ट्रेलर आउट

Citadel Honey Bunny New

Citadel: Honey Bunny New Trailer- वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन भरी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी का नया ट्रेलर लॉन्च हो गया है। बता दें कि सीरीज के नए ट्रेलर ने आते ही फैन्स का दिल जीत लिया है। फैन्स इस नई और फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं।

राज और डीके द्वारा निर्देशित, सिटाडेल में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसका प्रोडक्शन D2R फिल्म्स, अमेज़न MGM स्टूडियोज, और रूसो ब्रदर्स के AGBO के द्वारा किया गया है बता दें कि सिटाडेलः हनी बनी का एक्सक्लूसवे प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा, लेकिन इससे पहले त्योहार के मौके पर मेकर्स ने नया ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।

प्राइम वीडियो ने मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज, सिटाडेल: हनी बनी का जबरदस्त दूसरा और फ्रेश ट्रेलर रिलीज किया गया है। सीरीज का पहला ट्रेलर इस महीने की शुरू में रिलीज हुआ था जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला। वरुण धवन, समांथा और राज एंड डीके के फैंस प्राइम वीडियो पर सिटाडेल: हनी बनी सीरीज के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स के एक्साइटमेंट डबल करने के लिए सीरीज का नया ट्रेलर निकाला गया है।

आपको बता दें कि यह कहानी स्टंटमैन बने बनी यानी कि वरुण धवन और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हनी यानी कि समांथा की है, जहां बनी हनी को एक साइड जॉब के लिए लेता है, लेकिन इसके बाद दोनों एक्शन और जासूसी की दुनिया में घुसते हैं। ट्रेलर में देखा जाता है कि दोनों की एक छोटी बेटी नादिया होती है जिसके लिए दोनों फाइट करते हैं।

सिटाडेल के पहले सीज़न में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल नजर आए थे। जो 2023 में रिलीज़ हुआ और इस सीरीज को दुनिया भर में पसंद किया गया था। और मात्र 24 दिनों के अंदर यह दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई थी। वहीं अब वरुण की सीरीज इसका प्रीक्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X