क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन? Chhal Kapat ओटीटी पर होने वाली है रिलीज, यहां देखें सीरीज

Chhal Kapat OTT Release: श्रिया पिलगांवकर एक बार फिर दमदार किरदार में वापसी करने जा रही हैं अपनी नई वेब सीरीज 'छल कपट: द डिसेप्शन' के साथ, जो 6 जून 2025 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। यह मिस्ट्री, क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज दर्शकों को चौंका देने वाले ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर एक्सपीरिएंस देने का वादा करती है।
श्रिया, जिन्हें 'मिर्जापुर' और 'गिल्टी माइंड्स' जैसी सीरीज में लोगों से खूब वाहवाही मिल चुकी है, इस बार एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर देविका राठौर के किरदार में नजर आएंगी।
कहानी की शुरुआत होती है बुरहानपुर के एक भव्य शादी इवेंट से, जहां अचानक एक रहस्यमयी मौत पूरे माहौल को सनसनी में बदल देती है। जब देविका केस को संभालती हैं, तो धीरे-धीरे शादी के हर मेहमान पर शक गहराने लगता है।
क्या खास है इस सीरीज में?
क्राइम थ्रिलर और लीगल ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण। हर एपिसोड में होगा नया खुलासा और सस्पेंस रहेगा भरपूर। पॉवरफुल फिमेल लीड कैरेक्टर का तड़का और बेहतरीन लोकेशन और सिनेमैटोग्राफी।
वेब सीरीज की स्टारकास्ट
श्रिया पिलगांवकर जो देविका राठौड़ के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा होंगे- रागिनी द्विवेदी, तूहिना दास, काम्या अहलावत, यह्वे शर्मा, स्मरण साहू, अनुज सचदेवा
सीरीज के बारे में
इस सीरीज का डायरेक्शन अजय भुयान ने किया है और इसे जगरनॉट प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। अगर आप थ्रिल और सस्पेंस पसंद करते हैं तो 'छल कपट: द डिसेप्शन' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











