Chhaava OTT Release Date & Platform: बॉक्स ऑफिस टांडव के बाद अब घर बैठे यहां देखें 'छावा'

Chhaava OTT Release Date & Platform: विकी कौशल रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी के साथ ये फिल्म इस पुष्पा से लेकर बाहुबली और जवान जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के भी रिकॉर्ड तबाह कर रही है। छावा को रिलीज हुए करीब दो हफ्ते हो गए हैं लेकिन सिनेघरों में अभी भी इस फिल्म के टिकट जमकर बिक रहे हैं। इसके साथ ही अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ा अप्डेट सामने आया है।
फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स से ही साफ जाहिर हो रहा था ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा करने वाली है। इसके साथ ही अब फिल्म प्रेमियों को इसके ओटीटी रिलीज का भी काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। बॉलीवुड की सामान्य रिलीज़ पैटर्न के अनुसार, 'छावा' के थिएटर में रिलीज़ होने के लगभग दो महीने बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आने की संभावना है। दर्शक मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत के बीच कभी भी इसके डिजिटल प्रीमियर की उम्मीद कर सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म में जहां विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में हैं तो वहीं इसमें रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई भोंसले के किरदार में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications