Can This Love Be Translated का एंडिंग सीन देख इमोशनल हुए फैंस, जानिए सीजन 2 आएगा या नहीं?
Can This Love Be Translated Ending Explained: यह ड्रामा एक ऐसे ट्रांसलेटर और एक टॉप एक्ट्रेस की कहानी दिखाता है, जिनकी जिंदगी भावनाओं, गलतफहमियों और अधूरी बातों से भरी हुई है। किम सेओन-हो जू हो-जिन का किरदार निभा रहे हैं, जो कई भाषाएं जानने वाला ट्रांसलेटर है, जबकि गो यून-जंग एक मशहूर एक्ट्रेस चा मु-ही के रोल में नजर आती हैं।

शुरुआत से ही कहानी दर्शकों को बांध लेती है। संवाद की कमी, गलत अंदाज़े और भावनात्मक डर-इन सबके बीच दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता है। कहानी में तब नया मोड़ आता है जब जापानी अभिनेता फुकुशी सोता की एंट्री होती है। उनका किरदार एक लव ट्राएंगल बनाता है, जिससे हालात और भी उलझ जाते हैं।
एक बड़े मीडिया स्कैंडल के बाद, हो-जिन और मु-ही को अपने असली जज्बातों का सामना करना पड़ता है। दोनों के बीच दोबारा नजदीकियां आती हैं और कुछ पल के लिए लगता है कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन पुराने ज़ख्म, बीती यादें और अंदर का डर एक बार फिर उन्हें अलग कर देता है।
दोनों खुद को समझाते रहते हैं कि शायद उनका साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकता। फिर भी, दूरी के बीच उनका प्यार और गहरा होता चला जाता है। लेकिन सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता- उनकी निजी परेशानियां और अधूरा अतीत बार-बार उनके रास्ते में आ जाता है।
फिनाले में क्या होता है?
ड्रामा का आखिरी एपिसोड उम्मीद की एक नई किरण लेकर आता है। न्यू ईयर ईव के दिन किस्मत फिर से दोनों को आमने-सामने ले आती है। इस बार मु-ही डर से आगे बढ़कर प्यार को चुनती है। वह खुद पहल करती है और हो-जिन के पास जाती है।
आखिरकार दोनों फिर से एक हो जाते हैं और कहानी का अंत एक बेहद प्यारे और इमोशनल सीन के साथ होता है। उनका एक-दूसरे को किस करना इस बात का इशारा है कि अब वे ईमानदारी और समझ के साथ एक नई शुरुआत करने को तैयार हैं।
क्या Can This Love Be Translated का सीजन 2 आएगा?
इस ड्रामे की एंडिंग पूरी तरह से संतोषजनक है। जू हो-जिन और चा मु-ही को उनका खुशहाल अंत मिल जाता है। ऐसे में फिलहाल सीज़न 2 की संभावना बहुत कम नजर आती है। मेकर्स की तरफ से भी अभी तक किसी नए सीजन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











