‘Breathe Into The Shadows’ सीज़न -2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार डबल होगा रहस्य-रोमांच का खेल

प्राइम वीडियो ने गुरुवार अपने बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजिनल - 'ब्रीद: इंटु द शैडोज़' सीज़न-2 के धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया। दमदार एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि किस तरह निर्दय J(अभिषेक बच्चन) बाकी 6 पीड़ितों को पकड़ने के अधूरे काम को पूरा करने के लिए फिर लौट आया है।

कबीर (अमित साध), J और उसकी हरकतों को कैद करने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे। साइकोलॉजिकल थ्रिलर के दूसरे सीज़न में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध के साथ नित्या मेनन, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। कलाकारों की इस समूह में पहले कभी न देखे गए अवतार में नवीन कस्तूरिया शामिल हैं, जो रहस्यमय हत्याओं में दोहरी मुसीबतें जोड़ते हैं।

Breathe Into The Shadows season 2 trailer finally released and it looks promising with more thriller and suspense

विक्रम मल्होत्रा और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस आठ-एपिसोड की ओरिजिनल सीरीज़ को मयंक शर्मा, जिन्होंने पिछले सीज़न का भी संचालन किया था, इस सीज़न का भी सह-निर्माण और निर्देशन किया है। रहस्य गहरा होता जाता है, खेल और दिलचस्प होता जाता है। 'ब्रीद: इंटु द शैडोज़' सीज़न-2 में खोज सकते हैं, जिसका प्रीमियर 9 नवंबर, 2022 को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

ट्रेलर लॉन्च पर नए सीज़न के बारे में कुछ खुलासा करते हुए, एक्टर अभिषेक बच्चन ने कहा- 'सीज़न-1 में शुरू हुई बेरहम खोज, सीज़न- 2 में और भी अधिक क्रूर रास्ता अपनाती है। यह सीज़न सभी किरदारों को विकसित होते हुए देखेगा और इस उलझन में बहुत गहराई तक जाएगा। दर्शकों ने सीक्वल के लिए 2 साल तक इंतजार किया है, और उन्हें हमारी पेशकश का अंदाज़ा लगाते हुए देखकर हमें खुशी होती है। मुझे खुशी है कि सीज़न -2 आखिरकार कई रहस्यों और दिमागी खेलों का खुलासा करने वाला है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के दर्शक इस लुभावने का आनंद लेंगे।'

सीज़न 2 में भी J का पीछा करने वाले अमित साध ने कहा- 'ब्रीद: इंटु द शैडोज़, सीज़न-2 बहुत बड़ा और जटिल है। शुरुआत से ही, ब्रीद मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। सीज़न-1 के अंत से सीज़न-2 की कहानी को आगे बढ़ाने में एक विशेष अनुभव रहा और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं। रोमांच का खुलासा किए बिना, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इस सीज़न से अप्रत्याशित कहानी की उम्मीद करें।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X