Malaika arora के इस बड़े काम पर आया Arjun Kapoor का दिल- क्या देखने मिलने वाला है

बॅालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपने नए शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ वापस आ रही हैं। उनके इस शो को लेकर अर्जुन कपूर बेहद उत्साहित हैं। मलाइका अरोड़ा के ब्वॅायफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपने प्यार मलाइका के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। मलाइका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर 'मैंने कहा हां' का जिक्र करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने सोशल मीडिया खलबली मच गई। यह खबर सामने आने लगी कि उन्होंने अर्जुन कपूर के शादी प्रपोजल के लिए हां बोल दिया है। इस साल के अंत तक दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन मामला तो मलाइका के शो के लिए निकला। जिसके लिए मलाइका ने हां बोल दिया। सबको चौंकाते हुए, उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने नए रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के साथ अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की।

मलाइका अरोड़ा की नई शुरुआत
ऐसे में दुनिया भर के फैन्स और दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल काफी बढ़ गया है क्योंकि उन्होंने इस नए शो के जरिए खूबसूरत मलाइका अरोड़ा की लाइफ को और करीब से जानने का मौका मिलने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा को उनकी इस नई शुरुआत पर ढेर सारी बधाई दी। सबसे स्पेशल मैसेज आखिरकार अर्जुन कपूर का निकला।

अर्जुन कपूर का पोस्ट
अर्जुन ने अपने नए पोस्ट में कहा है कि 'इस नए फेज में क्या देखने मिलने वाला है इसके लिए उत्साहित हूं ...इंतजार नहीं कर सकता।वैसे मलाइका और अर्जुन ने निश्चित रूप से प्यार में डूबे हर कपल के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया हैं। अर्जुन हो या मलाइका दोनों ऐसा एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं जब एक दूसरे काम की तारीफ नहीं करते हैं।

मलाइका और अर्जुन का रोमांस
मलाइका तो अपने लेडी लव के लिए एक नहीं कई दफा इस तरह के पोस्ट शेयर कर चुके हैं। ऐसे में जब बात मलाइका के ओटीटी डेब्यू की हो तो अर्जुन कपूर के कमेंट के बिना यह अधूरा ही रह जाता। तो आप सब भी डिज्नी + हॉटस्टार पर 'मूविंग इन विद मलाइका' देखने के लिए हो जाइए तैयार।

दिसंबर में शुरू होगा मलाइका अरोड़ा का शो
बता दें, 5 दिसंबर से रिलीज होने वाली इस रोमांचक सीरीज को बानी जे एशिया द्वारा निर्मित किया गया है। इस शो में मलाइका अरोड़ा के दोस्तों और परिवार मेंबर्स भी मेहमान के रूप में शामिल होंगे और उनके राज खोलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications