ये K-Drama बना 2025 का नंबर 1 शो, YoonA और Lee Chae-min की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

K-Drama Bon Appétit, Your Majesty: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुआ K-Drama Bon Appétit, Your Majesty इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शो न सिर्फ साउथ कोरिया में बल्कि पूरी दुनिया में लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें गर्ल्स जेनरेशन की मशहूर स्टार यूना (YoonA) और यंग एक्टर ली चे-मिन (Lee Chae-min) लीड रोल में हैं।
रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत
शो की शुरुआत से ही इसके व्यूअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चौथे एपिसोड ने 11.1% की रेटिंग हासिल की, जो इस साल का सबसे ज्यादा देखा गया tvN ड्रामा बन गया है। इतना ही नहीं, अपने टाइम स्लॉट में इस शो ने बाकी सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया।
खास बात यह है कि 20 से 49 साल की उम्र के दर्शकों के बीच भी इसकी 4.5% रेटिंग रही, जो विज्ञापन देने वालों के लिए बेहद अहम है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर भी यह शो तेजी से टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज में शामिल हो गया है।
युना और ली चे-मिन की जोड़ी पर फिदा फैंस
शो में युना और ली चे-मिन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। दोनों के बीच 11 साल का एज गैप है, लेकिन फिर भी उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। चौथे एपिसोड में आया उनका किस सीन वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया।
कहानी और स्टारकास्ट
यह सीरीज एक पॉपुलर वेब नॉवेल पर आधारित है, लेकिन इसमें हिस्ट्री के साथ-साथ फैंटेसी और रोमांस का भी तड़का लगाया गया है। खास बात यह है कि इसमें कॉन्ट्रोवर्शियल हिस्टॉरिकल मुद्दों को नहीं छुआ गया है।
पहले इस शो का मेन रोल पार्क सुंग-हून को मिलने वाला था, लेकिन उनके हटने के बाद यह रोल ली चे-मिन को दिया गया। अब उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, युना एक बार फिर साबित कर रही हैं कि उन्हें 'रॉम-कॉम क्वीन' क्यों कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर छाया शो
सोशल मीडिया पर Bon Appétit, Your Majesty लगातार ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसकी स्टोरी, जोड़ी और रोमांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह शो 2025 का सबसे बड़ा हिट के-ड्रामा बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications