महल में सियासत, किचन में मोहब्बत, Bon Appetit, Your Majesty हुआ और मजेदार, फैंस को 7-8 एपिसोड का इंतजार

Bon Appétit Your Majesty episodes 7 and 8 release date: कोरियन टाइम-ट्रैवल रोमांस ड्रामा 'Bon Appétit, Your Majesty' हर एपिसोड के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस शो में रोमांस, कॉमेडी और पैलेस की राजनीति के साथ कुकिंग का दिलचस्प तड़का देखने को मिल रहा है। एपिसोड 5 और 6 ने न सिर्फ मुख्य किरदारों का रिश्ता और गहरा किया बल्कि कहानी में कई नए ट्विस्ट भी जोड़े।
इस सीरीज़ में इम यून-आ, ली चाए-मिन, कांग हान-ना और चोई ग्वी-ह्वा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। Nielsen Korea के मुताबिक, एपिसोड 5 और 6 ने अपने टाइम स्लॉट में सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया और औसतन 12.7% की रेटिंग दर्ज की।
एपिसोड 5 की कहानी
पांचवें एपिसोड का टाइटल था 'Snowflake Schnitzel'। पिछले एपिसोड में किंग यी-होन (ली चाए-मिन) ने नशे में योन जी-यॉन्ग (इम यून-आ) को किस कर दिया था। अब उसकी याद आते ही दोनों असहज हो जाते हैं। योन गुस्से में किचन में जाती है और अपने गुस्से को खाना पकाने में उतारती है।
वह एक खास डिश - बीफ श्निट्ज़ल - बनाती है, जिसे देखकर राजा भी खुद को रोक नहीं पाते और पूरी प्लेट साफ कर देते हैं। इसके बाद वे उसे कुछ खास चीजें वापस लौटाते हैं, जिनमें उसका पर्स भी शामिल है। इस छोटे से पल से दोनों का रिश्ता और मजबूत हो जाता है।
दूसरी तरफ महल की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। कांग मोक-जू (कांग हान-ना) की जलन और सियो गिल-गियम (यून सियो-आह) की जांच कहानी में नया मोड़ लाती है। एपिसोड का अंत ग्रीनहाउस में दोनों के साथ गिरने और दिल की धड़कनों के तेज होने के सीन से होता है।
एपिसोड 6 की कहानी
छठा एपिसोड था 'Black Sesame Macaron'। इसमें योन जी-यॉन्ग को पता चलता है कि उसका टाइम-ट्रैवल बुक (Mangunrok) गायब है। राजा उसे ढूंढने का वादा करते हैं।
महल में इस बीच मिंग साम्राज्य का दूत आता है और कोरियन खाने का मजाक उड़ाता है। वह एक कुकिंग कॉन्टेस्ट का प्रस्ताव रखता है जिसमें मिंग के शेफ्स बनाम जोसन के कुक्स मुकाबला करते हैं।
योन जी-यॉन्ग शुरुआत में डरती है, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर टीम को प्रेरित करती है। मुकाबले के दौरान जोसन के कुक्स शुरुआत में हार जाते हैं, मगर अंत में योन जी-यॉन्ग गिनसेंग सूप बनाकर सबका दिल जीत लेती है।
इस एपिसोड में राजा और योन का एक प्यारा सा आउटिंग सीन भी है, जहां वे भेष बदलकर बाहर जाते हैं और छोटी-छोटी खुशियां शेयर करते हैं।
आगे क्या होगा?
'Bon Appétit, Your Majesty' 23 अगस्त 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:10 बजे (KST) प्रसारित हो रहा है। नेटफ्लिक्स पर यह शो ग्लोबल ऑडियंस के लिए उपलब्ध है।
एपिसोड 5 - 6 सितंबर 2025 को रिलीज हुआ।
एपिसोड 6 - 7 सितंबर 2025 को आया।
अब एपिसोड 7 और 8 - 13 और 14 सितंबर 2025 को प्रसारित होंगे।


Click it and Unblock the Notifications