Bon Appetit Your Majesty Episode 9 Release: भारत में कब, कहां और कैसे देखें दुनिया में गदर मचाने वाली सीरीज

K Drama Bon Appetit Your Majesty

K Drama Bon Appetit Your Majesty: कोरियन ड्रामा की दुनिया में इन दिनों 'Bon Appétit Your Majesty' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीरीज़ ने अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया था, और अब जैसे-जैसे एपिसोड्स आगे बढ़ रहे हैं, इसका रोमांच और भी गहराता जा रहा है। शो की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और कैरेक्टर इसे बाकी ड्रामों से अलग बनाते हैं।

आज यानी 20 सितंबर को शो का नौवां एपिसोड रिलीज़ हो गया है, और फैंस में इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता काफी हाई है। शो की बढ़ती लोकप्रियता इसे इस सीजन के सबसे चर्चित के-ड्रामों में शुमार कर चुकी है।

इतिहास, खाना और रोमांस

'Bon Appétit Your Majesty' एक अनोखी कहानी है - जहां आधुनिक समय की एक शेफ अचानक अतीत के जोसियन युग में पहुंच जाती है। कहानी की मुख्य पात्र यॉन जी-यंग (इम यूना) एक फ्रेंच शेफ हैं जो पेरिस में मिशेलिन स्टार हासिल करने का सपना देख रही थीं। लेकिन किस्मत उन्हें सैकड़ों साल पीछे ले जाती है, जहाँ उसके पास उसकी कुकिंग स्किल्स ही सबसे बड़ा हथियार बनती हैं।

शाही महल में उसकी मुलाकात होती है राजा ली ह्योन (ली चे-मिन) से, जिसकी स्वाद लेने की क्षमता मौसम के अनुसार बदलती है। जी-यंग के आधुनिक व्यंजन उसे चौंका देते हैं, और वह उसे अपने महल के किचन में शामिल कर लेता है। हालांकि, शाही रसोई और राजनीति के खेल में खुद को साबित करना जी-यंग के लिए आसान नहीं है।

कहानी में तड़का

शो की कहानी सिर्फ खाने और रोमांस तक सीमित नहीं है। इसमें कॉनक्यूबाइन कांग मोक-जु (कांग हन्ना) और प्रिंस जे-सान (चोई ग्वी-ह्वा) जैसे किरदार भी हैं, जो सत्ता की लड़ाई को और जटिल बनाते हैं। जी-यंग को जल्द ही एहसास होता है कि उसके रेसिपी सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पूरे साम्राज्य के भविष्य को भी बदल सकते हैं।

एपिसोड 9 की स्ट्रीमिंग डिटेल्स

शो का स्ट्रीमिंग दक्षिण कोरिया में tvN चैनल पर हर शनिवार और रविवार रात 9:10 बजे (KST) किया जाता है। भारत में, दर्शक इसे Netflix पर शाम 5:40 बजे (IST) देख सकते हैं।

12 एपिसोड की इस सीरीज़ ने दर्शकों को हर सप्ताह नई दिलचस्प मोड़ और भावनाओं से जोड़े रखा है। आज का एपिसोड भी रोमांच, साज़िश और शाही रोमांस का नया चैप्टर लेकर आएगा।

More from Filmibeat

Read more about: netflix bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X