Bon Appetit Your Majesty Episode 11 Release Timings: कब और कहां देखें धमाल मचाने वाली सीरीज का फिनाले एपिसोड

K-Drama Bon Appetit Your Majesty Episode 11 Release Timings: एक फेमस के ड्रामा, जो इन दिनों काफी धूम मचा रहा है और वो है- Bon Appetit Your Majesty। इसके अब तक 10 एपिसोड आ चुके हैं और अब 11वां और 12वां एपिसोड आने वाला है।
ये सीरीज ना सिर्फ अपनी स्टोरी लाइन की वजह से चर्चा में है बल्कि यू-ना और ली चे मिन के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है। इन दोनों की ऑन स्क्रीन प्रेम कहानी देख आम जनता भी प्यार से भरी जा रही है।
Bon Appetit Your Majesty Finale Episode
10वें एपिसोड के बाद अब फैंस को Bon Appetit Your Majesty के 11वें एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें, इस के ड्रामा सीरीज का 11 वां एपिसोड इसी वीकेंड स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि इसी वीकेंड पर Bon Appetit Your Majesty अपने फाइनल एपिसोड में भी पहुंच जाएगी।
फाइनल एपिसोड में बहुत सारे ट्विस्ट्स, एक्शन, इमोशनल सीन होने का दावा किया जा रहा है। आखिर योन जी योंग और राजा ली हियोन की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत होगा? या फिर उनकी कहानी को एक नया मोड़ मिलेगा? ये तो फिनाले एपिसोड में तय होगा।
Bon Appetit Your Majesty Story
इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक बेहतरीन फ्रेंच शेफ योन जी योंग (यू-ना) जो कि एक मिशलिन स्टार रेस्तरां में काम करने की इच्छा रखती है, अचानक जोसन काल में आ जाती है, जिसे अपनी जान बचाने के लिए जोसन के राजा ली हियोन (ली चे मिन) का शेफ बनना पड़ता है और रोज नए तरह का खाना खिलाना पड़ता है।
योन जी योंग अपने हुनर से राजा का दिल जीत लेती है और राजा धीरे-धीरे अपना दिल अपनी ही बावर्ची पर हार देता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ महल में कुछ विद्रोही भी पनप रहे हैं जो राजा ली हियोन को हटाकर तख्तापलट करना चाहते हैं। इसी के चलते में महल में बगावत, विद्रोह और जालसाजी भी जोरों पर चलती है और इसकी शिकार होती है योन जी योंग अब राजा अपने प्यार को बचाने के लिए किस हद तक जाते हैं यही इस सीरीज की आगे की कहानी है।
Bon Appetit Your Majesty Episode 11 Release Timings
इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। Bon Appétit Your Majesty का 11वां एपिसोड इस शनिवार यानी 27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा। साउथ कोरिया में ये सीरीज हर शनिवार और रविवार को रात 9:10 बजे रिलीज किया जाता है। वहीं भारतीय जनता के लिए के ड्रामा के नए एपिसोड का प्रीमियर शाम 5:40 बजे किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications