सिनेमाघरों में फ्लॉप लेकिन OTT पर छा गईं ये 5 फिल्में, आपने देखी क्या?

Bollywood flop movies that received amazing response on OTT: पिछले कुछ सालों में सिने प्रेमियों के बीच ओटीटी का क्रेज अधिक बढ़ा है। खासकर कोरोना काल के बाद लोग मनोरंजन के लिए अधिक ओटीटी पर निर्भर हो गए हैं और इसका असर कई बार सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा है। ओटीटी पर अब दर्शकों को विविध प्रकार के कॉटेंट मिल रहे हैं।
ओटीटी के पहले अगर सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी तो उसे बुरी फिल्म की श्रेणी में डाल दिया जाता था। लेकिन, अब समय के साथ इस प्रक्रिया में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन ओटीटी पर दर्शकों ने फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।
हम आज ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन ओटीटी पर ये फिल्म हिट रहीं और लोगों ने इनकी जमकर तारीफ की।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर दर्शकों में अच्छी खासी उत्सुकलता थी पर फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई। लेकिन, फिल्म जब 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम हुई तो ना सिर्फ टॉप दस में जगह बनाई बल्कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब चर्चा हुई।
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। महज 26 करोड़ की कमाई करने वाली यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे शानदार प्रतिक्रिया दी।
चंडीगढ़ करे आशिकी
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का विषय बिल्कुल अलग था। फिल्म में जेंडर चेंज के बदलाव के मुद्दे को उठाया गया था। फिल्म सिनेमाघरों में भले हिट ना हुई हो लेकिन ओटीटी पर फिल्म ने दर्शकों पर जादू चला दिया।
जर्सी
शाहिद कपूर स्टारर 'जर्सी' साउथ की फिल्म 'जर्सी' की रीमेक थी। फिल्म 80 करोड़ से अधिक की बजट में बनी थी लेकिन सिनेमाघरों में महज 27 करोड़ ही वसूल पाई। लेकिन ओटीटी पर फिल्म छा गई।
एन एक्शन हीरो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ। फिल्म की कहानी से लेकर आयुष्मान खुराना के एक्टिंग की भी समीक्षकों ने तारीफ की थी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद फिल्म जब ओटीटी पर स्ट्रीम हुई तो आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत के अभिनय से लेकर फिल्म की कहानी तक को पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











