'आश्रम' के प्रमोशन के बीच Bobby Deol हो गए थे नर्वस, वर्टिगो अटैक से बुरी हो गई थी एक्टर की हालत

Bobby Deol Got Vertigo Attack During Aashram Promotion: बॉबी देओल बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दे कि अभी तक उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी है। जब से बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में कमबैक किया है तभी से वह हर तरफ छाए हुए हैं। उनके विलन का किरदार भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया और इस समय वह आश्रम वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस वेब सीरीज के पहले सीजन के दौरान बॉबी देओल का हाल बहुत ज्यादा बुरा हो गया था और उनको वर्टिगो को अटैक भी आ गया था। उन्होंने बताया कि बहन नर्वस हो गए थे और उनका चक्कर आने लगे थे। वह सोच रहे थे कि उनके माता-पिता उनका रोल देखकर क्या कहेंगे।
हाल ही में फिल्म फेयर के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बात करते हुए कहा कि "मैं अपने करियर में पहली बार नेगेटिव रोल किया और इसका पहला सीजन जब आया था तो मैं बहुत ज्यादा नर्वस था। जब मैं प्रमोशन कर रहा था तो मुझे एक दिन वर्टिगो अटैक आ गया था और ऐसा सिर्फ इसीलिए हुआ था क्योंकि मुझे डर लग रहा था कि पब्लिक मेरे रोल और सीरीज पर किस तरीके से रिएक्शन देगी।"
इस दौरान बॉबी देओल ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत ज्यादा घबरा गया था और जब कोई फिल्म रिलीज होती है तो उससे पहले हम उसको देख लेते हैं। लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं था और मैंने वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद में सारे एपिसोड बैठकर देखे थे। मैं एक तरफ तो सीरीज देख रहा था तो वहीं दूसरी तरफ मेरा फोन बजे जा रहा था।"
अभिनेता आगे बात करते हुए कहते हैं कि मेरे पास में बहुत सारे मैसेज आ रहे थे और मेरे पेरेंट्स को भी मेरी सीरीज और किरदार को लेकर कुछ नहीं पता था। तो वह भी जानकर बहुत ज्यादा हैरान हो गए थे। काफी लोग मेरी मां को कॉल कर रहे थे और वह उनको कॉल करके पूछ रहे थे की सीरीज का अगला सीजन कब आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











