Aashram 3 trailer Out: बॅाबी देओल दमदार, महापाप के इर्द-गिर्द घूमता है एक बदनाम- आश्रम
एक बार फिर से लौट आया है, काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य, एक बार फिर से कानों में गूंजेगी जपनाम की आवाज, एक बार फिर से बाबा के काले मनसूबों का फैलेगा मायाजाल और एक बार फिर से बाबा की अंधेर नगरी में जुल्म मचाएगी हाहाकार।
जी हां, बाबा निराला लौट आया हैं जो इस बार और शक्तिशाली और चतुर हैं, जो इस इस बार सिर्फ बाबा का चोला नहीं पहना है। बल्कि कलयुग का भगवान बनकर खुल्लम खुल्ला भक्तों के आस्था से खिलवाड़ करेगा। क्योंकि अब तो ये आश्रम एक बदनाम आश्रम हो गया है। MX Player ने अपनी इस प्रसिद्ध श्रृंखला का एक भव्य ट्रेलर प्रसारित किया जो काफी प्रभावशाली नजर आ रहा हैं।

प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित, श्रृंखला में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।इस MX ओरिजिनल सीरीज के सभी एपिसोड MX Player पर मुफ्त में स्ट्रीम होंगे, जो 3 जून 2022 से शुरू होगा।MX Playerका सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो, आश्रम। महापाप के इर्द-गिर्द घूमता है एक बदनाम- आश्रम।बाबा जो अपने अनुकूल हर नियम को मोड़ते रहते हैं और MX Player द्वारा आज जारी किया गया रोमांचकारी ट्रेलर पिछले सीज़न से लिया गया है।
जहां बाबा निराला ने कहा है।निडर बनो। अब, सत्ता के लिए उसकी लालसा तेज हो गई है, जिससे वह अजेय हो गया है। वह विश्वास करता है।सब से ऊपर होना और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है। इस 'बदनाम' आश्रम में महिलाओं का शोषण जारी है, नशीली दवाओं के व्यापार में लिप्त हैं और ये शहर की राजनीति को नियंत्रित करते हैं। वही दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।
क्या उजागर सिंह पम्मी को न्याय दिलाने और 'बदनाम' आश्रम का पर्दाफाश करने में मदद कर पाएंगे?श्रृंखला के बारे में खुशी जाहिर करते हुए, निर्देशक प्रकाश झा ने कहा,"फिल्मे बनाना मेरा एक जुनून हैं, और ये मेरा सौभाग्य हैं कि मुझे उतने ही उत्साही और जोशीले एक्टर्स और टेक्निशीयन के साथ काम करने का मौका मिला,जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास जताया और कहानी को हुबहू वैसा ही दिखाया जैसा की मैं चाहता था।
आश्रम के साथ भी हमने उसी जुनून, भाव और रोमांच को जिया हैं। साथ ही MX Player की ओरिजनल सीरीज होने नाते हमारा ये एक सफल एसोसिएशन रहा हैं जिसे दर्शकों का ढेरों प्यार मिला और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जानेवाली वेबसीरीज बनी। मैं एक बदनाम-आश्रम 3 पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।"


Click it and Unblock the Notifications












