सीरियल किलर बना 'भगवान'? इस K-Drama की कहानी हिला कर रख देगी, आजे से शुरू होगा Bloody Flower, जानें पूरी डिटेल

Bloody Flower Episode 1-2 Release Time: साल 2026 में आने वाले K-Drama की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है और इन्हीं के बीच Bloody Flower तेजी से चर्चा में आ गया है। रिलीज से पहले ही इस ड्रामा ने दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना लिया है।

Bloody Flower Episode 1-2 Release Time

Bloody Flower मशहूर लेखक ली डोंग-गन के नॉवेल The Flower of Death पर आधारित है। के-ड्रामा फैंस काफी समय से इसके ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है। यह ड्रामा आज यानी 4 फरवरी को रिलीज हो रहा है। पहले एपिसोड के करीब आते ही दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सभी जानना चाहते हैं कि क्या यह शो अपनी चर्चाओं और उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा या नहीं।

Bloody Flower की कहानी और स्टारकास्ट

Bloody Flower की कहानी एक ऐसे डरावने सवाल को उठाती है, जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है कि अगर किसी के काम से कई लोगों की जान बच सकती हो, तो क्या उसके गुनाहों को नजरअंदाज किया जा सकता है? यह ड्रामा एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जहां कानून, इंसानियत और नैतिकता आमने-सामने आ खड़े होते हैं।

कहानी के सेंटर में है ली वू-ग्योम, जो एक सीरियल किलर है और उस पर खतरनाक ह्यूमन एक्सपेरिमेंट करने के आरोप हैं। लेकिन मामला तब और उलझ जाता है, जब वू-ग्योम दावा करता है कि उसके किए गए एक्सपेरिमेंट्स से लाइलाज बीमारियों का इलाज मुमकिन हो सकता है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उसका यह तर्क पूरे कानूनी सिस्टम को हिला देता है।

वू-ग्योम का केस लड़ रहे हैं वकील पार्क हान-जून, जिनके इस फैसले के पीछे कुछ अपनी पर्सनल वजहें छिपी हैं, जो धीरे-धीरे सामने आती हैं। दूसरी तरफ हैं तेजतर्रार चा यी-यॉन, जो वू-ग्योम के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं और उसके अपराधों से जुड़े 223 पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

ड्रामा की कास्ट भी काफी दमदार है। र्योउन ली वू-ग्योम के रोल में नजर आएंगे, संग डोंग-इल वकील पार्क हान-जून का रोल निभा रहे हैं और कुम से-रोक प्रॉसिक्यूटर चा यी-यॉन के रोल में दिखाई देंगी। इनके अलावा शिन सेउंग-ह्वान और जंग सो-री भी अहम सपोर्टिंग रोल में कहानी को मजबूती देते दिखेंगे।

Bloody Flower एपिसोड 1-2: कब और कहां देखें?

Bloody Flower आज यानी 4 फरवरी को अपने पहले दो एपिसोड्स के साथ ऑफिशियल तौर पर रिलीज हो रहा है। यह ड्रामा Disney Plus पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के नए एपिसोड्स हर बुधवार रात 10:40 बजे (KST) रिलीज होंगे।

भारत में रहने वाले दर्शक Bloody Flower के एपिसोड 1 और 2 को दोपहर 1:30 बजे (IST) से देख सकेंगे। यानी भारतीय फैंस बिना किसी इंतजार के इस नए के-ड्रामा का आनंद ले पाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X