Bigg Boss OTT 3 में इन तीन कंटेंस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, सुनते ही लोग बोले- पहले ही ट्रॉफी देदो...

Bigg Boss Ott 3 Confirm Contestant: सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी सीजन 3 जल्दी ही दस्तक देने वाला है और दर्शक भी इसके लिए काफी एक्साइटेड है। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है और आपको बता दें कि इससे जुड़ी हुई हर एक अपडेट के लिए दर्शक काफी ज्यादा उतावले नजर आ रहे हैं। इस बार तीसरे सीजन को 21 जून से शुरू किया जाएगा।
लेकिन इसी बीच दशकों के बीच में यह काफी चर्चा हो रही है कि आखिरकार बिग बॉस ओटीटी 3 में कौन से कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट लेने वाले हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर लिस्ट सामने नहीं आई। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि कई सारे युटयुबर्स और इन्फ्लुएंस से लेकर टीवी हसीनाओं को भी मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया।
अब कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में मैक्सटर्न, वडा पाव गर्ल और डोली चाय वाला पहले तीन कंटेस्टेंट होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार यह लोग भी बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले हैं।
इसका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इस टैली मसाला द्वारा इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। इस पर लोग भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि डॉली चायवाला को पहले ही ट्रॉफी दे दो। एक अन्य यूजर लिखता है कि शायद इसीलिए इस बार अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications