..................... भुवन बाम और सृष्टि गांगुली रिंदानी का अमेज़न मिनी टीवी के रफ्ता रफ्ता का टीज़र हुआ आउट।Bhuvan Bam all set to debut in Amazon Mini TV's Rafta Rafta watch teaser here - Hindi Filmibeat

Bhuvan Bam के फैंस के लिए नए साल का गिफ्ट, रफ्ता रफ्ता के साथ डेब्यू, टीज़र हुआ रिलीज

By Filmibeat Desk

Rafta Rafta Teaser

Rafta Rafta Teaser:अमेज़न मिनीटीवी ने रफ्ता का मजेदार टीज़र जारी कर दिया है। इस सीरीज में बिगेस्ट डिजिटल सेंसेशन भुवन बाम के साथ बेहद टैलेंटेड सृष्टि गांगुली रिंदानी नजर आ रही हैं। हाल ही में जारी किए गए इसके अजीबोगरीब टीज़र में कपल ब्रेकफास्ट पर एक दूसरे की कपंनी को एंजॉय करते दिख रहा है। ये सात एपीसोड्स की सीरीज है जो रोजमर्रा की समस्याओं के माध्यम से नेविगेट करने के लिए एक आकर्षक, विचित्र और मजेदार अनुभव का वादा करती है।

इस पर बात करते हुए कंटेंट क्रिएटर से अभिनेता बने भुवन बाम ने कहा, "मैं एक मिडिल क्लास परिवार में पला-बढ़ा हूं और जिस तरह से शादी को माना जाता है, वह पिछले कुछ सालों में काफी बदल गई है, निश्चित रूप से इसके कई जानें और अनजानें कारण है। जबकि इसमें एक रोमांटिक ड्रामा को उजागर करने वाला सभी कंटेंट मिलेगा, हमने रफ्ता रफ्ता में एक अप्रत्याशित मोड़ के साथ एक मॉडर्न मैरिज की बारीकियों को पकड़ने की कोशिश की है। हमें बहुत खुशी है कि अमेज़न मिनी टीवी हमारा स्ट्रीमिंग पार्टनर है, क्योंकि हमारा कंटेंट पूरे भारत के दर्शकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा।

वहीं सृष्टि गांगुली रिंदानी ने कहा, "जब मुझे पता चला कि मैं भुवन के साथ शो में काम कर रही हूं, तो मैं तुरंत मान गई। मैंने हमेशा एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में और अब एक अभिनेता के रूप में उनका समर्थन किया है। एक दूसरी वजह जिसने मुझे तुरंत कंविन्स किया, वह इसकी अनोखी कहानी थी जो स्क्रीन पर एक मैरिड कपल का एक नया नजरिया पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X