ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड, सेलेब्स भी कर रहे तारीफ, लोग कर रहे 'भय' का इंतजार! जानें कब और कहां देखें पूरी सीरीज

Bhay A Gaurav Tiwari Mystery web series: अलमाइटी मोशन पिक्चर्स की आने वाली पैरानॉर्मल थ्रिलर 'भय- ए गौरव तिवारी मिस्ट्री' दर्शकों के बीच रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने फिल्ममेकर और एक्टर्स जैसे राम गोपाल वर्मा, आनंद एल राय, वरुण शर्मा, जरीन खान, हिमांशु मेहरा, हंसल मेहता, अशोक पंडित और कई अन्य ने इस सीरीज के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।
करण टक्कर और कल्कि लीड रोल में
सीरीज में करण टक्कर और कल्कि लीड रोल निभाते दिखेंगे। इनके साथ सलोनी बत्रा, डैनिश सूद, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने इस कहानी में दमदार प्रदर्शन दिया है। यह शो भारत के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की लाइफ से प्रेरित है। इसमें उनके सबसे चर्चित केस, डरावने अनुभव और सिर्फ 31 साल की उम्र में हुई उनकी रहस्यमयी मौत को दिखाया गया है।
डायरेक्टर का एक्सपीरिएंस
सीरीज के डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से उनका एक इमोशनल जुड़ाव है। उन्होंने कहा- 'मैं गौरव से एक बार मिला था और हम साथ में एक प्रोजेक्ट करने वाले थे। उनकी अचानक मौत ने मुझे हिला दिया। बाद में जब प्रभलीन ने उनकी कहानी मुझे सुनाई तो ऐसा लगा जैसे किस्मत चाहती है कि यह कहानी मैं ही लोगों तक पहुंचाऊं।'
कितना मुश्किल था सफर
अलमाइटी मोशन पिक्चर्स की को-फाउंडर प्रभलीन संधू ने कहा कि इस सीरीज को बनाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा- 'हर स्टेप पर चुनौतियां थीं, लेकिन निर्देशक रॉबी ग्रेवाल और अमेज़न एमएक्स प्लेयर की शानदार टीम अमोघ दूदस, अरुणा दर्यानंजी, आनंद जैन की मेहनत ने इस शो को बेहतरीन रूप दिया।'
ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटे में मचाया धमाल
सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और केवल 24 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर गया। यह दर्शकों की ओर से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और बढ़ते एक्साइटमेंट को दिखाता है।
कब और कहां देख सकेंगे शो?
'भय - ए गौरव तिवारी मिस्ट्री' का प्रीमियर इस शुक्रवार यानि 12 दिसंबर को होगा। इस सीरीज को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











