कॉफी विद करण सीज़न 7 पर भावना पांडे का खुलासा: दो लड़कों को एक साथ डेट कर रही थीं अनन्या पांडे?

कॉफी विद करण के नए एपिसोड में भावना पांडे, महीप कपूर और गौरी खान की पक्की दोस्ती के रंग देखने को मिले। लेकिन इस दौरान, भावना पांडे के बारे में भी कई खुलासे हुए। कुछ उन्होंने खुद किए, कुछ उनकी दोस्तों ने और कुछ उनकी बेटी अनन्या पांडे ने।

महीप कपूर ने बताया कि भावना और चंकी जिस भी देश में जाते हैं, सेक्स किए बिना नहीं लौटते हैं। ये उनका Rule है। वहीं गौरी खान और महीप ने ये भी बताया कि कैसे भावना पांडे लोगों की परवाह बहुत ज़्यादा करती हैं। लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे, ये भावना ज़रूर सोचती हैं।

bhavana-panday-accepts-ananya-panday-dating-two-men-5-revelations-on-koffee-with-karan

इसके अलावा, भावना, अपनी बेटी अनन्या के बारे में भी गलती से एक खुलासा कर गईं। पिछले एपिसोड में इशान खट्टर ने बताया था कि उन्हें किसी ने धोखा दिया था। लेकिन उन्होंने नाम नहीं बताया। अब भावना ने भी खुलासा किया कि वो एक बार दो लड़कों में कन्फ्यूज़ थीं कि किसे चुनना है।

देखिए कॉफी विद करण के इस एपिसोड से भावना पांडे के खुलासे।

चंकी पांडे को कहा जाता था revolving door

चंकी पांडे को कहा जाता था revolving door

भावना पांडे ने बताया कि जब उनकी चंकी पांडे से शादी होने वाली थी तो उन्हें बताया गया था कि चंकी पांडे को Revolving Door कहा जाता है। ऐसा इसलिए है कि उनके कमरे में एक तरफ से एक लड़की आती है और दूसरी तरफ से दूसरी लड़की निकलती है। हालांकि, भावना का कहना था कि उनसे शादी करने के बाद चंकी का ध्यान हमेशा उन पर रहा है। और वो कभी भी चंकी को उनका ध्यान भटकाने की इजाज़त भी नहीं देंगी।

चंकी से शादी करना बड़ी बात थी

चंकी से शादी करना बड़ी बात थी

भावना पांडे ने अपनी और चंकी पांडे की शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके और उनके परिवार के लिए ये बहुत ही बड़ी बात थी कि उनकी शादी चंकी पांडे से हो रही है जो कि सुपरस्टार हैं। हालांकि, जब तक दोनों की शादी हुई, तब तक चंकी का स्टारडम जाने लगा था। लेकिन भावना जब शादी करने के बाद मुंबई आईं तो उन्होंने देखा कि चंकी का स्टारडम भले ही फीका हो लेकिन उनके दोस्त और उनके रिश्ते उतने ही मज़बूत और पक्के हैं। इसलिए भावना को कभी ये एहसास ही नहीं हुआ कि चंकी एक सुपरस्टार नहीं हैं।

गौरी ने बांहे फैलाकर किया स्वागत

गौरी ने बांहे फैलाकर किया स्वागत

भावना ने बताया चूंकि वो दिल्ली की रहने वाली थीं तो पहली बार जब वो गौरी - महीप और चंकी के दोस्तों के पूरे ग्रुप से मिली थीं तो वो थोड़ा सहम गई थीं। उन्हें ऐसे लोगों के बीच उठने बैठने की आदत नहीं थी। हालांकि, उनकी जेठानी डियान पांडे, गौरी और बाकी लोगों की काफी अच्छी दोस्ती थीं। भावना और गौरी की दोस्ती तब हुई जब गौरी ने भावना को अपने घर चाय पर बुलाया और इस तरह से दोनों के बीच की सारी असहजता खत्म हुई। भावना का कहना था, गौरी खान ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।

अनन्या पांडे ने किया Two Timing?

अनन्या पांडे ने किया Two Timing?

गौरी खान ने बातचीत के दौरान कहा कि वो अपनी बेटी सुहाना को बस ये सलाह देती हैं कि एक साथ दो लड़कों को डेट कभी ना करे। इस पर करण जौहर ने भावना पांडे से पूछा, लेकिन अनन्या तो एक साथ दो लड़कों को डेट कर चुकी है ना? भावना ये सवाल सुनकर थोड़ा चौंक गईं। उन्होंने कहा, वो डेट नहीं कर रही थी, वो दो लड़कों में कन्फ्यूज़ हो रही थी तो फिर उसने एक से ब्रेकअप किया और फिर दूसरे लड़के को डेट करना शुरू किया। ये सुनकर सब हंस पड़े।

अनन्या को करती हैं Stalk

अनन्या को करती हैं Stalk

भावना पांडे मानती हैं कि वो अनन्या पांडे पर नज़र रखती हैं। अनन्या कब जा रही हैं, कहां जा रही हैं, किससे मिल रही हैं, उन्हें सब पता होना चाहिए। शो के दौरान, अनन्या पांडे ने भी ये खुलासा किया कि ऊपर ऊपर से उनकी मां भले ही बड़ी कूल दिखती है लेकिन उनकी पूरी टीम को भावना से दहशत है क्योंकि अनन्या की एक एक चीज़, भावना की मंज़ूरी मिलने के बाद पूरी की जाती है। मेकअप से लेकर कॉस्ट्यूम तक।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X