डार्क कॉमेडी करते हैं पसंद तो OTT पर मौजूद हैं ये बेस्ट फिल्में, घर बैठें लें एंटरटेनमेंट का डोज

Best Dark Comedy Movies on OTT: अक्सर ऐसा देखा गया है कि ओटीटी के रियल कंटेंट को चाहने वाले यूजर्स डार्क कॉमेडी फिल्में भी काफी पसंद करते हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं जो सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं कि, ओटीटी पर मौजूद बेस्ट डार्क फिल्में, डार्क कॉमेडी फिल्में या बेस्ट थ्रिलर फिल्में कौन-कौन सी हैं।
इसलिए आज ओटीटी प्रेमियों के लिए हम प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेस्ट डार्क कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में भी दर्शकों ने पसंद किया था और क्रिटिक्स ने भी इन्हें खूब सराहा है। ऐसे में अगर आप इन फिल्मों को देख चुके हैं तो भी आप बार-बार इन्हें देखना पसंद करेंगे।
आप भी डालें ओटीटी पर मौजूद बेस्ट डार्क कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर-

अंधाधुन
आयुष्मान खुराना स्टारर 'अंधाधुन' एक ऐसे प्यानो वादक की कहानी है जो अपनी जिंदगी में अंधा होना का नाटक करता है। इस फिल्म में कई मजेदार ट्विस्ट और टर्न भी हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

सुपर डीलक्स
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस फिल्म में कई कहानियों का ट्रैक एक साथ चलता है लेकिन इन्हें काफी कॉमेडी भरे अंदाज में दर्शकों के लिए परोसा गया है। इस डार्क कॉमेडी फिल्म में समाज की कई ,समस्याओं पर भी फोकस किया गया है।

देल्ही बैली
इमरान स्टारर इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है जो एक साथ रहते हैं। फिल्म के कई सीन्स आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

डार्लिंग्स
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में आलिया भट्ट ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में आलिया ने बदरु नाम की लड़की का किरदार निभाया है जिसे उसका पति प्रताड़ित करता है। लेकिन, परेशान होकर जब बदरु अपने पति से बदला लेती है तो कहानी में नया मोड़ आता है। फिल्म का क्लाईमैक्स भी बेहद शानदार है।

गुड लक जैरी
जान्हवी कपूर स्टारर 'गुड लक जैरी' एक युवा लड़की की कहानी है जो पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए ड्रग्स ट्रेडिंग करने लगती है। यह फिल्म एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म में जान्हवी कपूर की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











