Romantic Korean Dramas: प्यार से भरी हैं ये कोरियन वेब सीरीज, एक में दिखाई सरहद पार की कहानी तो दूसरे में...

Romantic Korean Dramas: बात जब रोमांस की आती है तो इन दिनों कोरियन ड्रामा अपने चरम पर है। कोरियन वेब सीरीज और कोरियन ड्राम को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। आज हम आपको टॉप 3 कोरियन ड्राम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे नेटफ्लिक्स पर खूब देखा गया है।
आज हम आपको ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद तीन बेहद रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे दुनिया भर से लोगों का भरपूर प्यार मिला है।
Crash Landing on You
ये वेब सीरीज दो दुश्मन देशों के बीच एक प्रेम कहानी को दिखाती है। इस वेब सीरीज में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की कहानी दिखाई है। जिसमें एक साउथ कोरिया की फेमस और अमीरजादी पैराग्लाइडिंग करते वक्त तूफान में फंस जाती है और नॉर्थ कोरिया में जाकर फंस जाती है। वहां उसकी मुलाकात एक सेना का अधिकारी से होती है, जो पहले तो उसे पकड़ने की कोशिश करता लेकिन फिर बाद में वो उसे बचाने में लग जाता है और उसका एकमात्र मकसद बन जाता है अपनी प्रेमिका को बॉर्डर पार उसके देश वापस पहु्ंचाने का।
क्या वो लड़की अपने देश वापस पहुंच पाएगी? अगर पहुंच गई तो क्या उनकी प्रेम कहानी जिंदा रह पाएगी? ये जानने के लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी। साल 2019 में रिलीज हुई क्रैश लैंडिंग ऑन यू को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है।
It's Okay to Not Be Okay
साउथ कोरिया के फेमस एक्टर किम सो ह्यून, जो इस वक्त डेटिंग स्कैंडल की वजह से विवादों में हैं। वो इस सीरीज का हिस्सा हैं। उन्होंने इस वेब सीरीज में लीड रोल निभाया था और उनके साथ नजर आई थीं सो ये जी। ये वेब सीरीज साइकोलॉजिकल कॉमेडी ड्रामा है। ये दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो बचपन के ट्रॉमा को अबतक झेलते आ रहे हैं और इससे उनके जीवन पर काफी गहरा असर पड़ा है। लेकिन जब ये दोनों साथ आते हैं तो एक-दूसरे बचपन के ट्रॉम को हील करते हैं।
इस सीरीज में मून कांग चे की कहानी है, जो एक साइकियेट्रिक वार्ड में काम करता है, जिसके पास प्यार के लिए समय नहीं है। गो मून यंग, एक सक्सेसफुल बच्चों की स्टोरीबुक राइटर है, जो काफी एंटीसोशल है, जिसे कभी प्यार हुआ ही नहीं। इन दोनों के मिलने के बाद, दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे की इमोशनल हीलिंग करना शुरू करते हैं। ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Queen of Tears
किम सो ह्यून की एक और कोरियन वेब सीरीज जिसने लोगों का दिल जीता, वो थी क्वीन ऑफ टीयर्स। इस वेब सीरीज में अनोखी प्रेम कहानी दिखाई है। एक लड़के को अपने ऑफिस में काम करने वाली इंटर्न से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी उस वक्त बदल जाती है, जब उस लड़के को पता चलता है कि वो जिस ऑफिस में काम करता है वो उस इंटर्न के दादा की कंपनी है तो टूट जाता है लेकिन लड़की उसे शादी के लिए मना लेती है। लेकिन असली मुसीबतें तो शादी के बाद शुरू होती हैं।
लड़का अब अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है लेकिन उसे फिर पता चलता है कि उसकी पत्नी को ट्यूमर है और वो अब सिर्फ तीन महीने ही जिंदा रह पाएगी। इसके बाद लड़के के जज्बात अपनी पत्नी लेकर बदल जाते हैं। क्या वो अपनी पत्नी को बचा पाएगा या नहीं, ये जानने के लिए आपको वेब सीरीज देखनी होगी। ये वेब सीरीज साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications