Farzi का नकली ट्रेलर देख शाहिद कपूर के उड़ गए होश, Video में एक्टर ने बोला- सब नकली है

Farzi Trailer:राज और डीके द्वारा निर्मित, यह सीरीज 10 फरवरी 2022 को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फर्जी के टाइटल की तरह ही सीरीज का एक फर्जी ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर के साथ ही उन्होंने फर्जी के असली ट्रेलर लॉन्च की घोषणा भी की है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिया है। वीडियो में, शाहिद कपूर का एक हमशक्ल स्टंट करता हुआ और अलग अलग सीन्स में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
तभी शाहिद कपूर वहां आते हैं और सवाल पूछते हैं कि यहां पर क्या हो रहा है। शाहिद कपूर वहां सभी से पूछते हैं कि फर्जी का ट्रेलर ऐसे शूट किया जा रहा है। शाहिद कपूर फिर बताते हैं कि यह शाहिद भी फर्जी है और ट्रेलर भी फर्जी है। शाहिद कहते हैं कि मेरा शो फर्जी असली है और उसका ट्रेलर जल्द आने वाला है। हालांकि, ये ड्रामा तब खत्म होता है जब असली शाहिद फ्रेम में एंटर करते हैं और पैक-अप के लिए कहते हैं। अभिनेता ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि जहां यह ट्रेलर नकली है, वहीं उनके शो फर्जी का असली ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।
अमेजन प्राइम पर फर्जी का यह फर्जी ट्रेलर बनाया गया है।वीडियो से पता चलता है कि असली ट्रेलर XX जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ जाएगा।फर्ज़ी के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं और यह 10 फरवरी, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। राज एंड डीके द्वारा निर्मित यह अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ एक तेज़-तर्रार और रोमांचक क्राइम थ्रिलर है जिसमें के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











