बरखा सिंह ने 'द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस' में अपने अभूतपूर्व अवतार से दर्शकों को किया इंप्रेस

By Filmibeat Desk

लोग कहते हैं कि अपने दर्शकों को हर समय बांधे रखना आसान नहीं है। खैर, बरखा सिंह अपने बैक-टू-बैक पावर-पैक्ड परफॉर्मेंसेस के दम पर आप सभी को गलत साबित करने के लिए हाजिर हैं। 36 फार्महाउस में निभाए गए उनके हालिया किरदार को बेहद सराहा गया था। अब इंटरनेट पर धूम मचाते हुए बरखा द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस में अभिषेक बनर्जी के अपोजिट एक अलग किस्म का किरदार निभाती नजर आएंगी।

इसके निर्माताओं ने हाल ही में शो का ट्रेलर जारी किया है जहां बरखा सिंह के ऊपर से आप अपनी नजरें नहीं हटा सकते। अपनी अनोखी भूमिका के बारे में बात करते हुए बरखा ने कहा, "द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस मेरे लिए एक बहुत ही खास शो है। इसके पहले मैंने कभी ऐसा रोल नहीं किया, इसलिए यह एक अलग और अद्भुत अनुभव था।"

barkha-singh-impresses-audience-with-her-phenomenal-avatar-in-the-great-weddings-of-munnes

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, "इस शो को लेकर मैं वाकई उत्साहित हूं और अभिषेक के साथ काम करने में बहुत मजा आया। पूरी उम्मीद है कि दर्शक मुझे मेरे इस अलग अवतार में पसंद करेंगे तथा इस शो पर और मेरे काम पर खूब प्यार बरसाएंगे।"

ऐसा लगता है कि मसाबा मसाबा 2 और प्लीज फाइंड अटैच्ड जैसे प्रोजेक्ट्स के चलते बरखा सिंह पूरे साल व्यस्त रहेंगी, जो इसी साल रिलीज होने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X