Bambai Meri Jaan: प्राइम वीडियो पर आने वाली थ्रिलिंग गैंगस्टर ड्रामा, शानदार स्टारकास्ट, जानें रिलीज डेट!

bambai-meri-jaan-trailer-avinash-tiwary-kay-kay-menon-thrilling-gangster-drama-prime-video

Bambai Meri Jaan Trailer: प्राइम वीडियो पर आने वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज़ बंबई मेरी जान के ट्रेलर को आज रिलीज़ कर दिया गया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, 'बंबई मेरी जान' का डायरेक्टर रेंसिल डी'सिल्वा और शुजात सौदागर ने किया है।

वेब सीरीज का ट्रेलर काफी जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरु हो चुकी है। सीरीज में के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार दिखेंगे। 10-एपिसोड वाली इस हिंदी ओरिजिनल सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को किया जाएगा।

ये सीरीज तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं और फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, पोलिश, लैटिन स्पेनिश, कैस्टिलियन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

1970 की बंबई को दिखाएगी सीरीज

बंबई मेरी जान का ट्रेलर दर्शकों को 1970 के दशक की काल्पनिक बंबई की गलियों में ले जाएगा, जहां गैंगवार, अपराध और विश्वासघात एक आम बात थी। इस पृष्ठभूमि के खिलाफ, सीरीज एक ईमानदार पुलिस वाले की कहानी है, जो देखता है कि उसका बेटा गरीबी और संघर्ष के जीवन से उबरने के लिए अपराध का रास्ता चुनता है। ट्रेलर दर्शकों को उस दर्द की झलक दिखलाता है जो एक पिता को झेलना पड़ता है, जब वह अपने परिवार को लालच और भ्रष्टाचार के कारण टूटते हुए देखता है।

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, के के मेनन ने कहा, "मेरा किरदार इस्माइल कादरी काफी लेयरर्ड है। वह एक ईमानदार पुलिसकर्मी और एक दयालु पिता है, जो परफेक्ट नहीं है। मेरे लिए यह भूमिका निभाना आसान था। मैं प्राइम वीडियो ,एक्सेल एंटरटेनमेंट, रेंसिल, शुजात को ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

वहीं, अविनाश तिवारी ने कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी और अपने किरदार दारा कादरी के बारे में पढ़ा, तो मैं हैरान रह गया। बंबई मेरी जान में मैंने जो किरदार निभाया है, वह कुछ ऐसा है, जिसे निभाने का मौका बहुत कम अभिनेताओं को अपने करियर की शुरुआती दिनो में मिलता है। मैं भारत और दुनिया भर के दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का बड़ा बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X