..................... OTT के पॉपुलर टॉक शो में पहुंचे प्रभास, कृति सैनन को डेट करने की अफवाहों पर दिया रिएक्शन, फैंस ने बरसाया प्यार | 'Bahubali' Prabhas made an appearance on OTT's popular talk show, reacts on dating kriti sanon, fans showered love - Hindi Filmibeat

OTT के पॉपुलर टॉक शो में पहुंचे प्रभास, कृति सैनन को डेट करने की अफवाहों पर दिया रिएक्शन, फैंस ने बरसाया प्यार

By Filmibeat Desk
bahubali-prabhas-made-an-appearance-on-ott-s-popular-talk-show-fans-showered-love

Prabhas: बाहुबली फ्रेंचाइजी की अपार सफलता के बाद से ही प्रभास को एक पैन इंडिया स्टार के रूप में देखा जाता है। देश भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के पापुलर टॉक शो पर उन्होंने अपनी मैजूदगी दर्ज कराई जो कि आमतौर पर कम ही होता है। इस शो को तेलुगु सेलिब्रिटी नंदामुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किया जाता हैं।

शो के इस एपिसोड ने महज 12 घंटे में 50 मिलियन मिनट हासिल कर लिये। लेकिन अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने आधिकारिक हैंडल पर प्रशंसकों से माफी मांगी, उन्होंने लिखा, "आपका प्यार असीम है डार्लिंग्स! हमारा ऐप ऑफलाइन है लेकिन हमारा प्यार नहीं है। हमें इसे ठीक करने के लिए बस थोड़ा सा समय दें। ये कुछ ही देर में फिर से काम करने लगेगा!"।

एक दूसरा ट्वीट, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है.. उसमें लिखा है, "आपको यह सूचित करने के लिए खेद है कि प्यारे #Prabhas प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिलने के कारण हमारा ऐप क्रैश हो गया है। हम इस पर काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही रिस्टोर कर दिया जाएगा।"

इस शो पर प्रभास ने कृति सैनन के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की। जब इस बारे में प्रभास से पूछा गया.. तो एक्टर ने कहा- "इस तरह की कोई बात नहीं है। कृति पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि हमारे बीच दोस्ती से परे कुछ भी नहीं है.."

वहीं प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें स्पिरिट, सालार, कृति सेनन के साथ आदिपुरुष, दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट के और निर्देशक मारुति की फिल्म में देखा जाएगा। उनका लाइनअप बहुत ही रोमांचक है और पूरा देश उनकी फिल्म के थिएटर में हिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Read more about: prabhas प्रभास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X