OTT: ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट देखने वालों के लिए बुरी खबर! सरकार ने दी ये चेतावनी

OTT: ओटीटी का जमाना है और आज के युवा ओटीटी पर फिल्म्स और सीरीज देखना पसंद करते हैं। जाहिर है कि ओटीटी पर हर तरह का कटेंट रिलीज होता है, इसीलिए युवा पीढ़ी इसको लेकर खुश रहती हैं। पर ओटीटी पर सेमी पोर्न कंटेट को लेकर सरकार ने चेतावनी जारी कर दी है।
दरअसल बात ऐसी है कि, एडल्ट कंटेंट को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर ये साफ शब्दों में कहा है कि भारत में ओटीटी पर परोसी जा रही मनोरंजन सामग्री में अश्लीलता और गालियों से भरी भाषा के इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टेलीविजन चैनलों की तरह ही ओटीटी और ऑनलाइन कंटेंट भी देश में अब तक इनके संचालकों की सेल्फ सेंसर नीति के तहत काम करते रहे हैं लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म्स पर लगातार पोर्न या सेमी पोर्न सामग्री परोसे जाने से वे दर्शक भी परेशान हैं जो इस तरह की सामग्री से नियमित शुल्क देने के बाद भी ठगा हुआ महसूस करते हैं।
1. राणा नायडू (नेटफ्लिक्स)-
वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती की वेब सीरीज 'राणा नायडू' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। जिन लोगों ने दोनो सीरीज देखी होगी वो लोग इस बात का आशय समझ सकते हैं। सस्ती लोकप्रियता बटोरने के चक्कर में 'राणा नायडू' में गलियों और अश्लील दृश्यों की भरमार है। यह सीरीज अमेरिकन सीरीज 'रे डोनोवन' की रीमेक है।
गंदी भाषा, बोल्ड कंटेंट और गली गलौज से भरपूर इस सीरीज को वयस्क श्रेणी के लोग भी बहुत ही बेहूदा बता रहे हैं। इस सीरीज के निर्देशक सुपर्ण वर्मा और करण अंशुमन है। इस सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती के अलावा सुरवीन चावला, अभिषेक बनर्जी, गौरव चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और राजेश जैस आदि प्रमुख भूमिकाएं हैं।
2. कॉलेज रोमांस (सोनी लिव)-
टीवीएफ की वेब सीरीज 'कॉलेज रोमांस' का मामला तो दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया। इस वेब सीरीज के खिलाफ दाखिल मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्ण कांता को खुद इयर फोन लगाकर इस सीरीज के एपिसोड देखने पड़े थे। बाद में जज ने इस सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका अस्वीकार कर दी थी।
अदालत की टिप्पणी थी कि प्रचलित भाषा के नाम पर ओटीटी पर इस तरह की मनोरंजन सामग्री प्रसारित करना बिल्कुल ठीक नहीं है। सीरीज में अपूर्व अरोड़ा, गगन अरोड़ा, जाह्नवी रावत, मनजोत सिंह, केशव साधना, नूपुर नागपाल और श्रेया मेहता आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। शो के निर्माता अरुणभ कुमार तथा निर्देशक पारिजात जोशी हैं।
3. पॉप कौन (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)-
'पॉप कौन' अभी हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। कहने को तो यह कॉमेडी सीरीज है। लेकिन इस सीरीज में महिलाओं को निशाना बनाकर बहुत खराब दृश्य लिखे गए हैं। रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर कुणाल खेमू और नूपुर सेनन बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे। उनका मानना था कि प्लेटफार्म पर सिर्फ हिंसा और अश्लील कंटेंट के बाद के बाद कॉमेडी में रूप में एक साफ सुथरी सीरीज आ रही है,लेकिन यह सीरीज देखने के बाद बहुत ही निराश करती है, खासकर महिलाओं पर लिखे सीन को देखकर।
4. ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड (जी5)-
देखा जाए तो 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर की कहानी है, जिसके सामने समस्या यह है कि अपने तीन बेटों में से किसे सल्तनत का बादशाह चुने। बड़ा बेटा सलीम हमेशा नशे में अय्याशी करने में चूर रहता है और सबसे छोटा बेटा दानियाल समलैंगिक है। सीरीज के निर्देशक रॉन स्कैल्पेलो विदेशी हैं, तो उन्होंने सलीम के अय्याशी वाले सीन एक दम विदेशी फिल्मों जैसे ही फिल्माए हैं। इसमें जिस तरह के सीन दिखाए गए है उसको देखकर दर्शक खुश नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications
