'हश हश' में जूही चावला के साथ पहली बार काम करने पर बोलीं आयशा जुल्का, 'हमें एक साथ और काम करना चाहिए'
प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा सीरीज़ 'हश हश' में 90 के दशक की सुपरस्टार जूही चावला और आयशा जुल्का अपनी वापसी करती नजर आने वाली हैं। भले ही यह जोड़ी पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हो, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया है।
इस तरह से हश हश के साथ, दोनों न सिर्फ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं, बल्कि यह साथ में किया जाने वाला पहला प्रोजेक्ट भी है। हाल ही में, आयशा जुल्का ने खुलासा किया कि कैसे दोनों अभिनेत्रियों को अपने शुरुआती दिनों में साथ काम करने का मौका नहीं मिला था।

आयशा ने कहा, "जूही और मुझे इंडस्ट्री में काफी साल हो चुके हैं। हालांकि, हश हश ने हमें अच्छे पुराने दिनों की तरह वापस शुरुआत करने का मौका दिया है। हमने पहले कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। सेट पर, हमारी ज्यादातर बातचीत इस बात के इर्द-गिर्द घूमती थी कि फाइनली किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करना कितना रोमांचक है।"
जूही के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में बात करते हुए, आयशा ने कहा, "हमने सेट पर खूब मस्ती की। ईशी और मीरा का रिश्ता बॉन्डिंग पर आधारित है, और हमारी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दिखती है। हमारे कुछ दमदार सीन्स एक साथ हैं। यदि आपके सामने एक बेहतरीन कलाकार हो, तो आपका प्रदर्शन खुद ब खुद बेहतर हो जाता है। जूही हर वक्त काफी मददगार रहीं। मुझे लगता है कि हमें एक साथ और काम करना चाहिए।"
तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित, हश हश एक क्राइम ड्रामा है जिसमें सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी हैं, और यह विशेष रूप से 22 सितंबर को भारत और दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
हश हश 23 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 के लिए प्राइम वीडियो के फेस्टिव लाइन-अप का एक हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications












