..................... Aspirants Season 2: Prime Video announces the premiere of the new season of drama 'Aspirants'! - Hindi Filmibeat

Aspirants Season 2: भारत की टॉप रेटेड शोज में शामिल, अमेजन प्राइम पर इस दिन होगा सीजन 2 का प्रीमियर

By Filmibeat Desk
aspirants-season-2-prime-video-announces-the-premiere-of-the-new-season-of-drama-aspirants

Aspirants Season 2: प्राइम वीडियो ने अपने पॉपुलर शो 'एस्पिरेंट्स' के लेटेस्ट सीज़न के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की है। 9.2/10 आईएमडीबी रेटिंग्स के साथ भारत के टॉप रेटेड शोज में शामिल 'एस्पिरेंट्स' की कहानी युवाओं के बीच काफी चर्चित है। इसका कंटेंट ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में सभी को इसके अगले सीजन का इंतजार था।

बता दें, एस्पिरेंट्स सीजन 2 विशेष रूप से 25 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। ये सीजन इसके किरदारों - अभिलाष, गुरी और संदीप की यात्रा को फॉलो करेगा। वे प्यार, करियर, महत्वाकांक्षा और सपनों के जरिए जीवन को आगे बढ़ाते हैं, जिसमे बहुत ही ज्यादा रिस्क हैं लेकिन इसे देखने में मजा भी दोगुना आएगा।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रहा है सीजन 2

TVF द्वारा निर्मित इस शो को अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है। ये सीरीज़ नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे जैसे कलाकारों के साथ वापस आएगी। बता दें, इसका पहला सीजन 2021 में रिलीज किया गया था। लेकिन इसकी कहानी और किरदार आज भी लोगों के फेवरिट हैं।

एस्पिरेंट्स एक ऐसे सीरीज है, जो अपने किरदारों के जरिए दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा पर एक बारीक नजरिए को खूबसूरती से सामने लाता है। विपरीत परिस्थितियों में वो कैसे चुनौतियों का सामना करते हैं और रिश्तों की अहमियत को कैसे संजो कर रखते हैं, ये बातें शो को खास बनाता है।

ऐसे में प्रीक्वल की शानदार सफलता के बाद अब 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले एस्पिरेंट्स के नए सीज़न को देखने के लिए लोगों में एक्साइटमेंट है।

Read more about: amazon prime video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X