रिलीज हुई 'आश्रम 3' सीरीज, ईशा गुप्ता ने बॉबी देओल के साथ दिए कई बोल्ड सीन्स!
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 को लेकर चर्चाएं तेज हैं क्योंकि ये आज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के खास बात ये है कि कुछ किरदार इसमें नए नजर आने वाले हैं और इससे अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम जुड़ रहा है। इस सीरीज में ईशा गुप्ता ने बॉबी देओल के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए हैं और इसकी चर्चा तब से है जब इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था।
इस वक्त ईशा गुप्ता का एक बयान सामने आया है जो कि इस सीरीज के बोल्ड दृश्यों को लेकर है। इस दौरान वो एक न्यूज पोर्टल से बात कर रहीं थीं और उन्होने बोल्ड सीन्स और सहजता को लेकर बात की।

ईशा ने कहा कि जब आपने इंडस्ट्री में 10 साल तक काम किया है तो सहज या असहज होने की कोई बात नहीं है। अभिनेत्री के अनुसार, लोग सोचते हैं कि अंतरंगता एक समस्या है लेकिन ऐसा नहीं है, जब तक कि यह आपके वास्तविक जीवन में कोई समस्या न हो।

आश्रम 3
अभिनेत्री ने कहा कि केवल एक ही चीज है कि हर दृश्य कठिन है, चाहे आप रो रहे हों या ऑन-स्क्रीन गाड़ी चला रहे हों। आश्रम 3 की बात करें तो इस सीजन में बोल्डनेस और अंतरंग दृश्य पिछले दोनों सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा होने वाले हैं और ईशा देओल पारा बढ़ाती हुईं नजर आने वाली हैँ।

इसको पसंद कर रहे हैं
सीरीज के रिलीज होने के बाद जिस तरह की तस्वीरें ईशा देओल की सामने आ रहीं हैं वो काफी अलग हैं और फैंस इसको पसंद कर रहे हैँ।

गलत काम कर रहा है
बाबा निराला यानि बॉबी देओल इसके पहले भी आश्रम की महिलाओं के साथ गलत काम कर रहा है और नशे में वो इस कृत्य को अंजाम देता रहा है।

खतरनाक रूप में प्रदर्शित किया गया है
इस सीजन में बॉबी देओल को एक खतरनाक रूप में प्रदर्शित किया गया है जबकि पहले ही कई लोगों से उसकी दुश्मनी हो चुकी है। ईशा गुप्ता के आने के बाद इतना तो तय है कि धमाका काफी जानदार होने वाला है।

अदिति पोहनकर
इसके अलावा सीरीज में अदिति पोहनकर भी नजर आने आएंगे जो कि बाबा निराला को जान से मारना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications











