भोपा स्वामी ने पम्मी के साथ कैसे शूट किया था इंटीमेट सीन? बोले- पहले मैंने ऑफ कैमरा उसके साथ किया ये काम

Chandan Roy Sanyal On Intimate Scene With Aditi Pohankar: आश्रम 2 का पार्ट 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल से लेकर आदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल को लीड किरदार में देखा गया। अदिति की भी खूब तारीफ की गई है और इसमें उनके कई सारी इंटीमेट सीन भी दिखाए गए हैं। जिसमें चंदन का उनके साथ इंटीमेट सीन भी देखा गया था।
अब हाल ही में चंदन रॉय सान्याल ने बताया कि किस तरीके से उन्होंने अदिति के साथ में इंटीमेट सीन शूट किया था। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि "सेट पर कोई भी नहीं रहता था। वहां पर सिर्फ चंदन था जो हमारे DOP हैं, प्रकाश जी थे और दो या तीन लड़कियां होती थी।"
चंदन रॉय सान्याल आगे बात करते हुए बताते हैं कि "अदिति खुद भी बहुत प्रोफेशनल एक्ट्रेस है और सीन करने से पहले मैंने उससे बहुत बातचीत भी की थी। उनका कॉन्फिडेंस जीतने की खूब कोशिश भी की और यह बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। यह दुनिया औरतों के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है और यह बात तो आपको माननी पड़ेगी।"
एक्टर आगे बताते हैं कि "ये दुनिया औरतों के लिए नहीं बनी है। इसीलिए सबसे पहले आपको विश्वास, प्यार और केयर के स्पेस में रहकर ही काम करना पड़ता है।" चंदन रॉय सान्याल के इस स्टेटमेंट के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।
अगर हम आश्रम वेब सीरीज की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें बाबा निराला की कहानी दिखाई जाती है। बॉबी देओल बाबा निराला का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। अदिति को पम्मी का किरदार और चंदन को भोपा स्वामी के किरदार में देखा गया। आश्रम वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट रिलीज होते ही काफी चर्चा में है और इसको आप एमएक्स प्लेयर या फिर अमेजॉन प्राइम पर भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











