'चलो उसे मार देते हैं… तुम्हारे पति को' नए K-Drama 'As You Stood By' की रिलीज डेट आते ही फैंस हुए एक्साइटेड!

K-Drama As You Stood By Release Date: लोगों को हर महीने नई कोरियन सीरीज का इंतजार रहता है और अगर आप भी कोरियन ड्रामे के दीवाने हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। As You Stood By नाम की सीरीज जल्द ही OTT पर आने वाली है।
As You Stood By एक नया के ड्रामा है जो जापानी राइटर हिदेओ ओकुडा (Hideo Okuda) के मशहूर क्राइम नॉवेल पर बेस्ड है। इस सीरीज में टैलेंटेड एक्ट्रेस जॉन सो-नी (Jeon So-nee) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह एक ऐसा क्राइम थ्रिलर ड्रामा है जिसमें सस्पेंस, मिस्ट्री और इमोशन तीनों एक साथ मिलकर एक रोमांचक कहानी बनाते हैं।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी दो ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप और मुश्किल हालातों से परेशान हैं। इन दोनों की जिंदगी इतनी उलझ जाती है कि वे हत्या की साजिश रचने का फैसला करती हैं ताकि खुद को इस दर्दनाक जिंदगी से आजाद कर सकें।
लेकिन, जैसे ही वे अपने प्लान पर अमल करना शुरू करती हैं, कहानी में एक मोड़ आ जाता है, जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। उनकी यह प्लानिंग गलत डायरेक्शन में चली जाती है और वे फंस जाती हैं गुनाह, डर, और झूठ के जाल में। कहानी दिखाती है कि जब इंसान सही और गलत के बीच उलझ जाता है, तो क्या उसके लिए माफी मुमकिन है?
ट्रेलर में क्या दिखाया?
Netflix ने हाल ही में इस सीरीज़ का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शेयर किया और लिखा- 'Let's kill him... your husband.' जिसका मतलब है- 'चलो उसे मार देते हैं... तुम्हारे पति को।' इसके साथ Netflix ने बताया- 'जब दो महिलाएं शादी खत्म करने के लिए हत्या की प्लानिंग बनाती हैं, तभी एक अनजान मेहमान आ जाता है, जो उनकी पूरी प्लानिंग को तहस-नहस कर देता है।'
फेस्टिवल में प्रीमियर
इस सीरीज के पहले दो एपिसोड्स का प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को 30वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 'On Screen' सेक्शन में किया गया था। वहां मौजूद दर्शकों से इसे काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले।
सीरीज की स्टार कास्ट
जॉन सो-नी (Jeon So-nee) - Eun-su, जो एक वीआईपी डिपार्टमेंट स्टोर में काम करती हैं
ली यू-मी (Lee Yoo-mi) - Hui-su, जो पहले बच्चों की किताबें लिखना चाहती थीं
जंग सियुंग-ज्यो (Jang Seung-jo) - Jin-pyo, Hui-su का हिंसक पति
ली मू-सैंग (Lee Moo-saeng) और चेन शाओबो (Chen Shaobo) - Jinkang Store के मालिक
ली हो-जुंग (Lee Ho-jung) - Noh Jin-young, जो एक तेज़ और समझदार जासूस हैं
इस सीरीज में क्या है खास?
As You Stood By सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि इंसान अपने हालातों से बचने के लिए कितनी दूर तक जा सकता है। इसमें सस्पेंस, इमोशन्स और थ्रिल तीनों का बेहतरीन मेल है। जो दर्शक थ्रिलर, सस्पेंस और डार्क ड्रामा पसंद करते हैं, उनके लिए यह सीरीज एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
भाषा: कोरियन (सबटाइटल्स के साथ)


Click it and Unblock the Notifications











