Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों ने शेयर कर दिया बेडरूम वीडियो, बोलीं- यहां हम सब साथ में सोते हैं और

Armaan Malik Bedroom Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की खबर से काफी चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, अरमान मलिक की पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक दोनों की एक साथ प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द दोनों ही डिलीवरी भी होने वाली है। अब ये अनोखी फैमिली अपने घर में आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर चुके हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर कर अपडेट दिया है।
कस्टमाइज्ड बेड की झलक
अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल पर पायल और कृतिका की एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इसमें वह अपने नए घर की झलक दिखा रही हैं। इस वीडियो में इनके विशाल कस्टमाइज्ड बेड की भी झलक देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस इसे काफी दिलचस्प भी करार दे रहे हैं।
पायल और कृतिका का व्लॉग
वीडियो में पायल मलिक और कृतिका मलिक बताती नजर आ रही हैं कि वह अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कुछ टेस्ट और स्कैन करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। कृतिका अपनी मेडिसिन भी दिखाती हैं। इसके बाद कृतिका और पायल अपने घर की बहुत हल्की झलक दिखाकर, पूरा घर दिखाने से मना करती हैं, लेकिन वह अपनी सबसे पसंदीदा और खास जगह दर्शकों को दिखाती नजर आ रही हैं।
सबसे फेवरेट जगह
दरअसल, उनके ये सबसे फेवरेट जगह है घर का बेडरूम। बेडरूम की झलक दिखाते हुए उन्होंने अपने कुछ सीक्रेट्स भी फैंस के साथ शेयर किए हैं। पायल मलिक और कृतिका मलिक की खास जगह उनका शानदार बेडरूम है। इसमें एक कस्टमाइज बेड है। पायल का कहना है कि यह बेड उन्होंने कस्टमाइज्ड करवाया है, जिससे कि उनकी पूरी फैमिली यानी वह, कृतिका, अरमान और उनका बेटा आ सके। उन्होंने बेड के साइड में मिरर पर लगी लाइट को भी दिखाया।
कृतिका मलिक ने बताया ये सीक्रेट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृतिका मलिक कह रही है, "इस मास्टर बेड को हमने स्पेशल बोलकर बनवाया है, ताकि हम सब लोग एक साथ सो सकें। पहले वाले घर में इधर-उधर सोना पड़ता था, क्योंकि वहां बेड छोटे थे।"
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने गद्दा भी स्पेशल बोलकर बनवाया है, जिससे कि सभी लोग आ सके। वह कहती हैं, "क्योंकि हम अनोखे हैं और हमारा परिवार भी अनोखा है। बहुत जल्द हमारी फैमिली बड़ी होने वाली है, इसलिए ये बेड बनवाया गया है।"


Click it and Unblock the Notifications