अर्जुन कपूर के मज़ेदार बयान: खराब फिल्में करने के लिए खुद को जेल में डाला, रणवीर को किया मसाज करते समय फेसटाइम
कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड पर अर्जुन कपूर हंसी के फुहारों छोड़ते नज़र आए। इस दौरान, अर्जुन कपूर ईमानदारी से अपने बारे में बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के सामने माना कि वो अपने करियर में एक खराब दौर में पहुंच गए थे और इसे ठीक करना चाहते थे।
वहीं अर्जुन कपूर ने बताया कि अपनी निजी ज़िंदगी में भी वो अपनी मां के देहांत के बाद एक खराब दौर से गुज़र रहे थे और इससे बाहर निकलने में उन्हें काफी समय लग गया। उस दौरान जो सही लगा वो किया, भले ही वो सही ना रहा हो।

वहीं अर्जुन कुछ मज़ेदार बातें करते भी दिखाई दिए जिनमें अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप शामिल थी तो बॉलीवुड में किसको किस बात के लिए जेल होनी चाहिए जैसे सवाल भी। लेकिन अंत में उन्होंने अपने फैन्स का दिल जीता रणवीर सिंह के साथ फेसटाइम करने की वजह से।

सोनम से बेहतर एक्टर
अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वो खुद को सोनम कपूर से बेहतर एक्टर मानते हैं। थोड़ी देर तो अर्जुन हिचकिचाए लेकिन फिर उन्होंने कुबूल किया कि वो अपनी कला पर लगातार काम कर रहे हैं और इस लिहाज़ से वो ये बात कह सकते हैं कि हां वो सोनम से बेहतर कलाकार हैं। सोनम कपूर ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अर्जुन की परफेक्ट छुट्टी
करण जौहर ने अर्जुन कपूर से पूछा कि अगर किसी पार्टी में वरूण धवन हैं तो वो क्या कर रहे होंगे? अर्जुन ने फटाक से जवाब दिया कि वो सेल्फी खींचने में व्यस्त होगा। रणबीर के बारे में यही सवाल पूछे जाने पर अर्जुन का कहना था कि कपूर खानदान की परंपरा बरकरार रखते हुए वो कहीं ड्रिंक ले रहा होगा। आदित्य रॉय कपूर के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने बताया कि वो किसी ना किसी अजनबी के साथ फ्लर्ट कर रहा होगा। दिलचस्प ये है कि अजनबी लड़कियां भी आदित्य रॉय कपूर के साथ ही आकर फ्लर्ट करती हैं।

अपना सबसे तगड़ा कम्पिटीशन
अर्जुन कपूर ने माना कि रणबीर कपूर अगर उनके ज़माने के अभिनेता माने जाएंगे तो वो अपना रणबीर को ही अपना कम्पिटीशन मानेंगे। रणबीर हर मामले में परफेक्ट हैं और अर्जुन काम के मामले में वैसा ही करना चाहेंगे। वहीं अर्जुन से पूछा गया कि अगर किसी को खराब फिल्में करने के लिए जेल की सज़ा देनी हो तो किसे दी जाएगी। इस पर जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, मैं खुद को जेल से बाहर निकालने के लिए काफी बेकरार हूं।

शादी के लिए किया वज़न कम
अर्जुन कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर करण जौहर ने अर्जुन को कुछ कमेंट्स दिखाए। लोगों ने अर्जुन की चुटकी लेते हुए लिखा - अर्जुन कपूर केवल मलाईका से शादी करने के लिए अपना वज़न कम कर रहे हैं। अर्जुन भी इस बात पर केवल हंस दिए।

परफेक्ट ट्रिप
अर्जुन कपूर से पूछा गया कि उन्हें परफेक्ट ट्रिप प्लान करनी हो तो किन बॉलीवुड एक्टर्स को साथ लेंगे। अर्जुन ने जवाब दिया - रणवीर सिंह क्योंकि ट्रिप पर इंटरटेनमेंट बहुत ज़रूरी है, रणबीर कपूर क्योंकि इंटरटेनमेंट के साथ क्लास बहुत ज़रूरी है, कोई पैसे खर्च करने वाला भी होना चाहिए और तीसरा वरूण धवन क्योंकि ट्रिप का फायदा ही क्या अगर कोई हर समय फोटो ना खींचे तो।

करीना हैं गॉसिप क्वीन
अगर गॉसिप करने के लिए किसी को जेल होनी होगी तो अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान को जेल में डालेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी फेवरिट डायरेक्टर्स की लिस्ट में संजय लीला भंसाली हैं और गंगूबाई देखने के बाद वो उनके इतने बड़े फैन हो चुके हैं कि उनके साथ काम करना चाहते हैं। वो रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि रोहित शेट्टी वाकई में एक्टर को हीरो बना देते हैं और तीसरा वो करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहते हैं क्योंकि वो अच्छी और सुंदर फिल्म के सुंदर हीरो दिखना चाहते हैं। इस पर करण जौहर ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि मतलब मैं केवल स्क्रीन पर अच्छा दिखाने का काम करता हूं। कितनी ओछी सी बात है ये।

रणवीर सिंह को किया फेसटाईम
अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को वीडियो कॉल किया और हमेशा की तरह, रणवीर ने उनका फोन उठा भी लिया। रणवीर, फेस मसाज करवा रहे थे और उन्होंने वैसे ही फोन उठा लिया। अर्जुन अपने दोस्त वरूण को भी कॉल करते दिखे लेकिन वरूण ने अर्जुन का कॉल नहीं उठाया और फिर सोनम का कॉल उठा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











