लंदन में हुआ 'Citadel' का प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ा के अलावा वरुण धवन-सामंथा ने भी जमाया रंग

Citadel London Premiere: अमेज़न ओरिजिनल सीरीज सिटाडेल के स्पाई प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को एक एपिक वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रमुख अभिनेता रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, और स्टेनली टुची, लेस्ली मैनविल ने कार्यकारी निर्माता जो और एंथोनी रूसो और शोरनर डेविड वील के साथ अपने ग्लोबल टूर के दौरान लंदन में सिटाडेल का प्रीमियर हुआ।
रोमांचकारी स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, लंदन प्रीमियर के लिए बहुत से फ्रेंचाइजी एजेंट शामिल हुए, जिसमें वरुण धवन, समांथा रुथ प्रभु के साथ लेखक और निर्माता राज एंड डीके, और सिटाडेल के भारतीय भाग के सह-लेखक सीता मेनन और इटालियन भाग के प्रमुख, मटिल्डा डी एंजेलिस और जीना गार्डिनी, कार्यकारी निर्माता और शोरनर मौजूद थे।
प्रियंका चोपड़ा जहां इवेंट में रेड गाउन में नजर आईं तो वहीं, सामंथा ने ब्लैक रंग का विक्टोरिया बेकहम का आउटफिट पहना था। वरुण धवन भी सामंथा के साथ ब्लैक कलर में ट्वीनिंग करते हुए टी, जैकेट और मैचिंग पैंट में डैशिंग लग रहे थे। रेड कार्पेट पर वरुण और सामंथा जमकर पोज देते नजर आए।
प्रीमियर में सुशांत श्रीराम- कंट्री डायरेक्टर, प्राइम वीडियो इंडिया, और अपर्णा पुरोहित, इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख, प्राइम वीडियो की उपस्थिति भी देखी गई। रुसो ब्रदर्स के AGBO और शो रनर डेविड वेइल द्वारा निर्मित इस 6 एपिसोड वाली सीरीज में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसमें दो एपिसोड 28 अप्रैल को और एक एपिसोड 26 मई से हर हफ़्ते लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल सीरीज 240 देशों और क्षेत्रों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











