अपनी बेटी से भी कम उम्र की लड़की पर आया Anil Kapoor का दिल, कहा- 'मेरी नजर ही नहीं हट रही'

Anil Kapoor Video: आजकल ओटीटी का जमाना है, हर स्टार को ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है, ऐसे में भला अनिल कपूर कैसे पीछे रह जाएं। अनिल कपूर अपनी वेब सीरीज नाइट मैनेजर की वजह से काफी सुर्खियों में आए और अब एक बार फिर से वो अपनी इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के साथ आ गए हैं।
अनिल ने किया फ्लर्ट
अनिल कपूर अपनी बात खुलेआम रखते हैं, एक्टर को उनकी बर्ताव और बेबाक पन के लिए जाना जाता है और इस बीच अनिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी को-स्टार के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर इस वीडियो में 31 साल की शोभिता की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वो कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी शोभिता पर से नजर ही नहीं हट रही है। वो बहुत आकर्षक हैं और बहुत खूबसूरत हैं। आगे अनिल कहते हैं कि मैं शोभिता के बारे में क्या बोलूं, उनकी तो मैं पहले ही बहुत तारीफ कर चुका हूं।
नाइट मैनेजर 2 में आएंगे नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला 'नाइट मैनेजर' नाम की वेब सीरीज में साथ काम करते नजर आए थे और अब इसके दूसरे सीजन में भी दोनो साथ नजर आएंगे। इसमें अनिल और शोभिता के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं जो इस सीरीज में लीड रोल निभा रहे हैं।
कौन हैं शोभिता
शोभिता के करियर की बात करें तो उन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है। यही नहीं वो कई फेमस वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। शोभिता का नाम पिछले दिनों समांथा रुथ प्रभु को एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य के साथ जोड़ा जा रहा था, क्योंकि दोनों को कई बार एक-साथ देखा जा चुका है। दोनों कलाकारों ने रिश्तों की अफवाहों पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं की है लेकिन लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान चैतन्य से जब रैपिड-फायर क्वेश्चन में शोभिता के बारे में पूछा गया था उस समय, वह खुद को शरमाने से नहीं रोक सके और कहा, "मैं बस मुस्कुराने जा रहा हूं"।


Click it and Unblock the Notifications











