रिलीज होते ही लीक हुई अनन्या पांडे की डेब्यू वेब सीरीज Call Me Bae, नहीं लग रही Piracy पर लगाम!

call me bae ananya pandey

Call Me Bae Web Series Leaked Online- अनन्या पांडे काफी समय से अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे को लेकर खबरों का हिस्सा थीं। ये वेब सीरीज आज यानि 6 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। आधी रात को 12 बजे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली इस सीरीज के साथ वही हुआ है जिसका डर था।

खबरें हैं कि रिलीज होते ही सीरीज को ऑनलाइ लीक कर दिया गया है जो कि मेकर्स के लिए बहुत चौकाने वाली बात है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरा शो ऑनलाइन लीक हो गया और लोग धड़ाधड़ डाउनलोड करके देख रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म या सीरीज को रिलीज होते ही लीक किया गया हो। अक्सर देखा जाता है कि पाइरेसी वेबसाइट्स एक्टिव रहती हैं। पायरेसी से सबको बचना चाहिए और इसके लिए आपको संबंधित प्लेटफॉर्म का सब्स्क्रिप्शन लेना चाहिए।

अनन्या पांडे की पहली सीरीज

अनन्या पांडे की इस वेब सीरीज कॉल मी बे को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि ये उनका डेब्यू है। पहली वेब सीरीज से धमाका करने वाली अनन्या पांडे को ट्रेलर में ही काफी पसंद किया गया था। हाल ही में प्रीमियर के दौरान उनके कई दोस्त नजर आए थे। हालांकि ये खबर उनके लिए बुरी है कि कॉल मी बे सीज़न 1 का पूरा एपिसोड अब एचडी प्रिंट में मुफ्त स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। तमिलरॉर्स पायरेसी का सबसे बड़ा सोर्स है और इसपर लगाम नहीं लग पा रही है।

नहीं आया रिएक्शन

हालांकि अभी तक ना तो मेकर्स और ना ही अनन्या पांडे की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने आया है। सीरीज का लीक हो जाना व्यूज पर कितना असर डालेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल अनन्या पांडे इस सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं और कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: call me bae ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X